Aashiqui 3 Star Cast: 90 के दशक में आई सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ (Aashiqui) का बहुत जल्द तीसरा पार्ट आने वाला है। गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म का सेकंड पार्ट ‘आशिकी 2’ (Aashiqui 2) ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। बीते दिनों ही फिल्म मेकर्स ने मूवी में बतौर लीड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम फाइनल किया है। इसी बीच की लीड एक्ट्रेस का भी नाम सामने आ रहा है।
अभी पढ़ें – KRK: विवादास्पद ट्वीट मामले में कमाल राशिद खान को मिली जमानत, कल जेल से आ सकते हैं बाहर
कार्तिक संग नजर आएंगी ये टीवी स्टार!
लेटेस्ट मीडिया खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन संग इस फिल्म में टीवी स्टार जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) नजर आ सकती हैं। आपको बता दें कि बीते कई दिनों से अफवाहों का बाजार गर्म है कि कार्तिक आर्यन संग जेनिफर अपना बॉलीवुड डेब्यू (Jennifer Winget Bollywood Debut) कर सकती हैं।हालांकि इस खबर की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अनुराग बासु ने कही ये बात
‘आशिकी 3’ के डायरेक्टर अनुराग बासु (Anurag Basu) ने फिल्म के स्टार कास्ट को लेकर नया खुलासा किया है। फिल्म में फीमेल लीड स्टार को लेकर जब डायरेक्टर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, ‘अभी तक कोई नाम फाइनल नहीं किया गया है।’ जेनिफर विंगेट के नाम पर उन्होंने कहा कि, मैंने भी इस तरीके की अफवाहें सुनी हैं। हालांकि अभी हम फिल्म के शुरुआती चरण में हैं और इसे बनाने के पहलुओं पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, कि एक बार कास्टिंग हो जाए फिर सारी चीजें सामने आ जाएंगी।
अभी पढ़ें – Alia Bhatt: ग्लैमरस लुक में नजर आईं आलिया भट्ट, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
टीवी क्वीन हैं जेनिफर विंगेट
आपको बता दें कि जेनिफर विंगेट(Jennifer Winget) टीवी की क्वीन मानी जाती हैं। एक्ट्रेस कई फेमस टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।छोटे पर्दे की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में जेनिफर विंगेट का नाम शामिल है। एक्ट्रेस ने टीवी शोज के अलावा वेब सीरीज में भी काम किया है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ऐसे में फैंस को उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
13 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
17 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines