भारतीय सिनेमा में कई सारी फिल्में रिलीज हुई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया है. लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. इस मूवी में आपको बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ से भी ज्यादा सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इतनी ही नहीं यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है. इस मूवी को आप 2 घंटे 11 मिनट में पूरा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: दिमाग घुमा देंगी Netflix की ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, क्लाइमैक्स तक नहीं सुलझेगा रहस्य
‘आर्यन’ फिल्म की कहानी
अगर आपको सस्पेंस थ्रिलर वाली फिल्में पसंद है, तो आपको एक्टर विष्णु विशाल की फिल्म ‘आर्यन’ एक बार जरूर देखनी चाहिए. इस मूवी में एक ऐसे खूंखार सीरियल किलर की कहानी देखने को मिलती है, जो कई खौफनाक रहस्यों से घिरी हुई है. फिल्म में ये खूंखार सीरियल किलर पुलिस को खुली चुनौती देता हुआ नजर आता है. इस फिल्म को आपने एक बार देखना शुरु कर दिया, तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे. यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जमकर तहलका मचा रही है. इस मूवी की दमदार कहानी दर्शकों को अंत तक स्क्रीन से बांधकर रखती है.
यह भी पढ़ें: हंसी और रहस्य का परफेक्ट कॉम्बो हैं OTT की ये 7 फिल्में, हर सीन में मिलेगा बड़ा ट्विस्ट
‘आर्यन’ फिल्म किस ओटीटी पर है मौजूद?
इस सस्पेंस थ्रिलर मूवी की कहानी आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. फिल्म की कहानी जब आपको थोड़ी धीमी लगती है, तभी फिल्म में एक ऐसा ट्विस्ट आता है, जो आपको हैरान कर देता है. दरअसल, जब पुलिस के सामने संदिग्ध आरोपी का नाम सामने आता है, तो पता चलता है कि उसकी शख्स की मौत कागजों में काफी पहले ही हो चुकी है. जिसके बाद फिल्म एक अलग मोड़ लेती है और पुलिस के पसीने छुड़ा देती है. पुलिस भी यह सोचने पर मजबूर हो जाती है कि क्या वो शख्स सच में वापस आ गया है या फिर किसी ने उसकी पहचान ले ली है. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.4 रेटिंग मिली है. यह फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी समेत कई भाषाओं में देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
17 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines