हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कितनी है Aaradhya Bachchan की स्कूल फीस? हजारों नहीं लाखों में पढ़ती हैं बिग बी की पोती

Aaradhya Bachchan School Fee: बॉलीवुड के कई सेलेब्स के बच्चे मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं, जिसकी फीस हजारों नहीं बल्कि लाखों में है. आइए जानते हैं इस स्कूल की फीस के बारे में…

विज्ञापन
Aaradhya Bachchan. image credit- social media

Aaradhya Bachchan School Fee: बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिनके बच्चे देश के सबसे बड़े और महंगे स्कूलों में पढ़ाई करते हैं. हिंदी सिनेमा के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन भी इसी स्कूल में पढ़ती है, जिसका नाम धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल है. हाल ही में आराध्या के स्कूल का एनुअल डे फंक्शन था, जिसमें खुद अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय शामिल हुए, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आराध्या के स्कूल की फीस क्या है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं…

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फीस क्या?

मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, जिसमें आराध्या बच्चन पढ़ती है, उसकी फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्कूल की सालाना फीस हजारों नहीं बल्कि लाखों में है. जी हां. अगर एलकेजी से लेकर 7वीं क्लास तक की बात करें तो इन क्लास की फीस करीब 1 लाख 70 हजार रुपये है.

कई सेलेब्स के बच्चे पढ़ते हैं

इसके अलावा 8वीं से लेकर 10वीं क्लास तक की सालाना फीस 4.48 लाख रुपये है. साथ ही 11वीं से 12वीं क्लास तक की सालाना फीस लगभग 9.65 लाख रुपये है. गौरतलब है कि इस स्कूल में ना सिर्फ आराध्या बच्चन बल्कि शाहरुख के बेटे अबराम और करीना कूपर और शाहिद कपूर के बच्चे भी पढ़ते हैं.

विज्ञापन

ऐश्वर्या की मां भी हुईं शामिल

बीते गुरुवार को आराध्या के स्कूल एनुअल डे फंक्शन ऐश्वर्या की मां, वृंदा राय भी शामिल हुई थीं, जिन्हे खुंद ऐश्वर्या पिक करने गई थीं. इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसके अलावा फराह खान भी अपनी बेटी दीवा का परफार्मेंस देखने और सपोर्ट करने पहुंची थीं.

IBDP से है मान्यता प्राप्त

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की बात करें तो ये स्कूल IBDP से मान्यता प्राप्त भारत का एक मात्र स्कूल है. इसमें पढ़ाई के अलावा क्रिएटिविटी, क्रिटिकल थिंकिंग, कम्यूनिकेशन और कोलैबोरेशन स्किल्स पर भी खूब जोर दिया जाता है. इसके अलवा स्कूल होलीस्टिक डेवलपमेंट यानी बच्चों का शारीरिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास पर भी फोकस करता है. इस स्कूल में ना सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स बल्कि कई बिजनेसमैन के बच्चे भी पढ़ते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कोई नहीं जानता कपूर खानदान के इस शख्स का नाम, ‘कारवां’ और ‘यादों की बारात’ का वो एक्टर, जो हुआ गुमनाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola