कोई नहीं जानता कपूर खानदान के इस शख्स का नाम, 'कारवां' और 'यादों की बारात' का वो एक्टर, जो हुआ गुमनाम

Kapoor Family: कपूर खानदान का वो शख्स जिन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम तो किया, लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली. आज हम आपको उनके बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं?

Ravindra kapoor

Ravindra kapoor. image credit- social media

Kapoor Family: कपूर खानदान का नाम अक्सर सुर्खियों में आता रहता है. अब जाहिर है कि कपूर खानदान की चर्चा हो रही है, तो लोगों में दिलचस्पी भी बढ़ेंगी. आज हम आपको कपूर फैमिली के उस शख्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका लंबा करियर होने के बाद भी उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिल सकी. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम यहां किसकी बात कर रहे हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

रविंद्र कपूर

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि रविंद्र कपूर हैं. रविंद्र कपूर की बात करें तो रविंद्र कपूर का जन्म 15 दिसंबर 1940 में हुआ था. रविंद्र कपूर ने साल 1953 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने फिल्म ‘ठोकर’ से डेब्यू किया था. इसके बाद वो फिल्म ‘पैसा’ में नजर आए थे.

विज्ञापन

पंजाबी सिनेमा में की एंट्री

रविंद्र कपूर को बड़ी फिल्मों में भी छोटे रोल मिलते थे. उनका समय ऐसा था कि उन्हें हिंदी फिल्मों में कुछ खास मौके नहीं मिले. इसके बाद उन्होंने पंजाबी सिनेमा में कदम रखा और उन्हें पहली ही पंजाबी फिल्म से बड़ी सफलता भी मिली. साल 1960 में आई फिल्म ‘चंबे दी कली’ में कमाल की एक्टिंग की थी.

रविंद्र कपूर की फिल्में

रविंद्र कपूर की ये फिल्म बड़ी हिट निकली थी और इसके लिए उन्हें कई सम्मान भी मिले थे. हालांकि, इसके बाद उन्होंने फिर हिंदी सिनेमा में वापसी की और रविंद्र कपूर ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया. रविंद्र कपूर की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने
‘यादों की बारात’, ‘आया सावन झूम के’ और ‘कारवां’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.

विज्ञापन

करियर की सबसे बड़ी चुनौती

भले ही उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया, लेकिन कभी-कभी उनका किरदार इतना छोटा होता था कि उनका नाम तक नहीं होता था. यही वजह थी कि दर्शक उनका चेहरा तो पहचानते थे, लेकिन लोगों को उनका नाम याद नहीं रहता था. इतना ही नहीं बल्कि ये रविंद्र कपूर के करियर की सबसे बड़ी चुनौती भी रही थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ