Abhishek Bachchan Ghoomer: लंबे समय बाद 19 अगस्त, शुक्रवार को अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्म ‘घूमर’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुई एक दिन ही हुआ है इसलिए दर्शकों का मिक्स रिएक्शन मिल रहा है। फिलहाल, फिल्म ने अपने पहले दिन थोड़ी कम कमाई की, लेकिन खास बात ये है कि इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कैमियो कर सभी को सरप्राइज कर दिया था, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि फिल्म में पोती आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) का भी अहम किरदार है।
‘घूमर’ (Ghoomer) की शुरुआत में आराध्या बच्चन को भी स्पेशल अपीयरेंस के लिए ‘थैंक्स’ कहा जाता है। हालांकि, फिल्म में आराध्या बच्चन कहीं नजर नहीं आती है, लेकिन फिल्म के क्लाइमैक्स में आराध्या का एक बड़ा हाथ है। दरअसल, फिल्म में जो क्लाइमैक्स दिखाया गया है उसका आइडिया आराध्या ने ही दिया था।
Ghoomer के क्लाइमैक्स में आराध्या का आइडिया
हाल में अपनी फिल्म ‘घूमर’ के प्रमोशन के दौरान अभिषेक बच्चन इस बात से पर्दा उठाते हुए बताया कि फिल्म में बेटी आराध्या का क्या किरदार हैं। एक्टर ने बताया कि ‘फिल्म के इस शानदार क्लाइमैक्स का सुझाव आराध्यना ने ही दिया था’। एक्टर ने बताया कि उनका ये आइडिया काफी पसंद किया गया, जिसने सभी का दिल जीत लिया।
इतना ही फिल्म के डायरेक्टर आर बाल्की (R Balki) को भी आराध्या का ये आइडिया बेहद पसंद आया था। उन्होंने इसके लिए उसकी काफी तारीफ भी की और कहा ‘ये बच्ची का पहला आइडिया और काफी दमदार भी है’।
Abhishek Bachchan With Daughter Aaradhya Bachchan
Ghoomer के पहले दिन की कमाई
बता दें कि अभिषेक बच्चन के अलावा सैयामी खेर (Saiyami Kher), शबाना आजमी (Shabana Azmi) और अंगद बेदी (Angad Bedi) की इस फिल्म ने अपने पहले दिन महज 0.85 करोड़ का कलेक्शन किया, लेकिन फिल्म के आगे अभी पूरा हफ्ता पड़ा है। इसलिए आने वाले समय में ये फिल्म और अच्छा कलेक्शन कर सकती है ऐसी उम्मीदें लाई जा रही हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
5 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
8 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines