Aaradhya Bachchan के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर हुई भविष्यवाणी, आसान नहीं रहेगी जर्नी!

आराध्या बच्चन के करियर को लेकर खास भविष्यवाणी हुई है। क्या उन्हें बॉलीवुड में सफलता मिलेगी या नहीं? अब उसे लेकर प्रेडिक्शन हुई है।

Aaradhya Bachchan

Aaradhya Bachchan File Photo

बच्चन खानदान की लाडली आराध्या आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनके हेयर स्टाइल से लेकर वॉकिंग स्टाइल तक पर फैंस की नजरें रहती हैं। ऐसे में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी को लेकर अब एक बड़ी भविष्यवाणी हुई है। आराध्या बच्चन के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक खास प्रेडिक्शन की गई है। चलिए जानते हैं आराध्या बच्चन का बॉलीवुड करियर कैसा रहेगा?

पेरेंट्स के नक्शेकदम पर चलेंगी आराध्या बच्चन

आपने अक्सर आराध्या बच्चन को स्कूल में प्ले करते हुए देखा होगा। आराध्या के प्ले के वीडियो कई बार सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिनमें उनके कॉन्फिडेंस और टैलेंट की झलक नजर आती है। ऐसे में अब एक भविष्यवाणी की गई है कि आराध्या बच्चन भी अपने पेरेंट्स के ही नक्शेकदम पर चलेंगी और बॉलीवुड में एंट्री लेंगी। टैरो कार्ड रीडर गीतांजलि सक्सेना ने अब आराध्या बच्चन के फिल्मी करियर को लेकर काफी कुछ बताया है।

कॉन्ट्रोवर्सीज का करना पड़ेगा सामना!

गीतांजलि सक्सेना ने अनुमान लगाया है कि आराध्या बच्चन बॉलीवुड की अगली बड़ी हस्ती बन सकती हैं। हालांकि, अपनी जर्नी में उन्हें कई संघर्ष करने पड़ सकते हैं और कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है। कई कॉन्ट्रोवर्सीज के बावजूद वो कामयाबी हासिल कर लेंगी। गीतांजलि सक्सेना ने बताया है कि आराध्या काफी इमोशनल हैं। उनके लिए एक सुझाव दिया गया है कि उन्हें एक एक्ट्रेस या पर्दे के पीछे की प्रोडक्शन टीम के रूप में इंडस्ट्री में कदम रखना चाहिए।

कामयाबी की जर्नी नहीं होगी आसान

गीतांजलि सक्सेना ने आराध्या बच्चन को लेकर अंदाजा लगाया है कि वो इंडिपेंडेंट और डोमिनेटिंग हैं और शायद वो कॉन्ट्रोवर्सीज में घिरी रहेंगी। इन सब मुश्किलों के बावजूद आराध्या सफल होने के लिए सशक्त रहेंगी। हालांकि, अंकज्योतिष की वजह से उनके लिए कामयाबी की जर्नी आसान नहीं होगी। लेकिन वो संघर्षों से उठेंगी। अब ये बात कितनी सच है? ये तो तभी पता चलेगा जब आराध्या बच्चन की बॉलीवुड में एंट्री होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ