
89 की उम्र में Dharmendra की फिटनेस का राज रिवील, जिम से वीडियो वायरल
धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में कुछ ऐसा कर दिखाया है कि उनसे अब सब इंस्पायर्ड हो गए हैं। एक्टर ने 89 की उम्र में अपनी फिटनेस का सीक्रेट रिवील किया है।
Edited By Ishika Jain

Edited By Ishika Jain
बॉलीवुड के ही-मैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। धर्मेंद्र 89 की उम्र में भी फिट कैसे हैं? अब वो रिवील हो गया है। धर्मेंद्र हार मानने को तैयार नहीं हैं और इस उम्र में भी वो जिम जा रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के जिम में पसीना बहाते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं। फिटनेस फ्रिक बन धर्मेंद्र बाकी लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन गए हैं। जिस उम्र में लोगों के लिए चलना-फिरना मुश्किल होता है, उस उम्र में भी धर्मेंद्र जिम में पैरों की कसरत कर रहे हैं।
अब इस वीडियो को देखकर गबरू जवान भी दंग रह गए हैं। इस उम्र में भी उनकी फुर्ती और तंदुरुस्ती देख फैंस हैरान हैं। आपको बता दें, धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। ये वीडियो चंद घंटों में ही सोशल मीडिया पर हलचल मचाने में कामयाब हो गया। मशीन पर बैठकर धर्मेंद्र अपनी फिटनेस दिखा रहे हैं। उन्होंने अपने टोन्ड लेग्स जमकर फ्लॉन्ट किए हैं। जिम में धर्मेंद्र बेहद क्यूट लग रहे हैं और उन्होंने सारी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: