Aankhon Ki Gustaakhiyan Teaser: विक्रांत मेस्सी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर जारी करने के अगले ही दिन फिल्म के मेकर्स ने फैंस को खास तोहफा दे दिया। ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का अब 58 सेकंड का टीजर वीडियो रिलीज किया गया है। इस वीडियो को देखकर फैंस यही कहेंगे कि मजा तो आया, लेकिन समझ नहीं आया। दरअसल, ये टीजर आपके दिमाग में 2 बड़े सवाल छोड़ देगा। अब वो क्या हैं? चलिए जानते हैं।
‘आंखों की गुस्ताखियां’ के टीजर में दिखा रोमांस
सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि टीजर में दिखाया क्या गया है? आपको बता दें, टीजर की शुरुआत ही विक्रांत मेस्सी और शनाया कपूर के रोमांस के साथ होती है। दोनों एक-दूसरे को थामे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, आधे से ज्यादा टीजर में इन दोनों ने अपनी आंखें ढकी हुई हैं। विक्रांत मेस्सी ने अपनी आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है, तो शनाया आंखों पर पट्टी बांधे हुए नजर आ रही हैं। शनाया आंखें बंध करके ही पहाड़ों की हवाओं को महसूस कर रही हैं और डांस भी कर रही हैं।
विक्रांत मेस्सी और शनाया कपूर ने किया लिपलॉक
‘आंखों की गुस्ताखियां’ के टीजर में विक्रांत मेस्सी और शनाया कपूर का इंटेंस रोमांस दिखाया गया है। ये दोनों ऑन-स्क्रीन लिपलॉक करते हुए भी नजर आ रहे हैं। अब ये वीडियो देखकर आपके मन में पहला सवाल तो यही आएगा कि फिल्म की कहानी क्या है? दूसरा सवाल ये आएगा कि इन दोनों में से ब्लाइंड कौन है? दरअसल, टीजर देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे फिल्म में विक्रांत और शनाया में से कोई एक ब्लाइंड है। कभी ये दोनों आंखों पर पट्टियां बांधें हुए नजर आ रहे हैं, तो कभी चश्मे के साथ दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं शादी में Hina Khan के हाथ सजाने वाली ‘बॉलीवुड मेहंदी क्वीन’? अंबानीज तक की हैं खास
टीजर में छाया गाना और शनाया की एक्टिंग
टीजर में रोमांस के साथ-साथ इन दोनों की मायूसी भी दिखाई गई है। यानी फिल्म में लव स्टोरी इतनी स्मूथ नहीं होने वाली। रोमांस के बाद हार्ट ब्रेकअप भी दिखाया जाएगा और फिर आखिर में हैप्पी एंडिंग की उम्मीद लग रही है। वहीं, टीजर में सिंगर विशाल मिश्रा का गाना आपको काफी पसंद आएगा। साथ ही शनाया की एक्टिंग देखकर ये बिल्कुल भी नहीं लगेगा कि वो इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। उनकी परफॉरमेंस देखकर लग रहा है कि एक्टिंग तो वाकई उनके खून में है।
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
1 hr agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
4 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
5 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
6 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
8 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
9 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
10 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines