कौन हैं शादी में Hina Khan के हाथ सजाने वाली 'बॉलीवुड मेहंदी क्वीन'? अंबानीज तक की हैं खास

Hina Khan Wedding Mehendi: हिना खान को शादी की मेहंदी किसी आम इंसान ने नहीं लगाई। हिना को मेहंदी लगाने वाली शख्स को ‘बॉलीवुड मेहंदी क्वीन’ भी कहा जाता है। वो दीपिका से लेकर सोनम तक को शादी की मेहंदी लगा चुकी हैं।

Hina Khan Wedding Mehendi

हिना खान को 'बॉलीवुड मेहंदी क्वीन' यानी वीना नागदा ने शादी की मेहंदी लगाई है। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

Hina Khan Wedding Mehendi: पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने 4 जून को अपनी और रॉकी की शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया। हिना खान की शादी की तस्वीरें इस वक्त पूरे इंटरनेट पर छाई हुई हैं। किसी ने भी नहीं सोचा था कि हिना खान इस वक्त शादी करेंगी, जब वो कैंसर से लड़ाई लड़ रही हैं। ऐसे में फैंस हिना खान की शादी की तस्वीरें देखकर भौचक्के रह गए। वैसे एक और चीज थी, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। हिना खान का सिंपल ब्राइडल लुक और खासकर उनकी मेहंदी सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है।

हिना को शादी की मेहंदी लगाने वाली आर्टिस्ट कौन?

हिना खान की ब्राइडल मेहंदी बेहद खूबसूरत है। एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग आउटफिट और मेकअप की तरह शादी की मेहंदी को भी मिनिमल रखा है। उनके हाथ जितने खूबसूरत लग रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत और यूनिक हिना के पैर की मेहंदी है। अक्सर दुल्हन पांव के ऊपर मेहंदी लगवाती हैं, लेकिन हिना ने पैर के ऊपर और नीचे दोनों तरफ खूबसूरत डिजाइन बनवाया है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर हिना को शादी की मेहंदी किसने लगाई है? हिना ने खुद अपनी ब्राइडल मेहंदी आर्टिस्ट के नाम का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन

अंबानीज, टाटा और बिरला को भी लगा चुकीं मेहंदी

आपको बता दें, हिना खान को उनके स्पेशल डे पर मेहंदी लगाने वाली आर्टिस्ट कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड की मेहंदी क्वीन हैं। वीना नागदा ने हिना खान को उनकी शादी की मेहंदी लगाई है। बता दें, वीना नागदा की बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच भारी डिमांड है। उनके क्लाइंट्स की लिस्ट में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ अंबानीज, टाटा और बिरला भी शामिल हैं। दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर जैसे सेलेब्स को वीना नागदा शादी की मेहंदी लगा चुकी हैं।

विज्ञापन

बॉलीवुड मेहंदी क्वीन की सेलेब्स के बीच भारी डिमांड

उनकी डिमांड इतनी ज्यादा है कि पूरी कपूर फैमिली कई सालों से सिर्फ उन्हीं से मेहंदी लगवाना पसंद करती है। किसी के घर शादी हो या करवाचौथ का मौका हो, सभी बॉलीवुड सेलेब्स वीना नागदा को ही याद करते हैं। उनके सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े सेलेब्स, राजनेताओं और बिजनेसमैन परिवारों के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें खुद उन्होंने मेहंदी लगाई है। अब इस लिस्ट में इंडिया की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान का नाम भी शामिल हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ