90s Bollywood Kissa: 1990s के दशक में ऐसी कई फिल्में रिलीज हुईं, जो कल्ट और क्लासिक कहलाईं. कई फिल्में ऐसी भी रहीं, जिन्हें ये टैग तो नहीं मिले लेकिन उन्हें आज भी कलाकारों के अभिनय और उसकी कहानी के लिए याद किया जाता है. कई तो ऐसी हैं, जिनके डायलॉग आत तक लोगों के जुबान पर रहते हैं. गुजरे जमाने की फिल्मों में सिर्फ कलाकारी ही अपने अभिनय नहीं दिखाते थे बल्कि हाथी, कुत्ता और बंदर का भी जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिला. ऐसी कई फिल्में रही हैं, जिनकी कहानी उन पर ही आधारित थीं. इसमें भरपूर इमोशन होता था. ऐसे में आज आपको एक ऐसे ही बंदर की कहानी के बारे में बता रहे हैं, जिसे चेन्नई से लाया गया था और उसे गोविंदा-चंकी पांडे से भी ज्यादा फीस मिलती थी.
दरअसल, हम जिस बंदर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘आंखें’ का है. इसमें गोविंदा और चंकी पांडे ने लीड रोल प्ले किया था. फिल्म में दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. इसके साथ ही जहां गोविंदा और चंकी पांडे की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था वहीं, फिल्म में एक बंदर भी था, जिसने शानदार काम किया था और लोगों का खूब ध्यान खींचा था. चंकी और गोविंदा ने खुद इसके बारे में एक बार बताया था कि उस बंदर की फीस उनसे भी ज्यादा थी और वो बेवड़ा था, शराब पीता था.
यह भी पढ़ें: फिल्मों में विलेन, रियल लाइफ में जीते हैं हीरो वाली जिंदगी; रजत बेदी के लग्जरी घर की फोटोज वायरल
शराबी था फिल्म ‘आंखें’ का बंदर
बात ऐसी है कि हाल ही में गोविंदा और चंकी पांडे चैट शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल खन्ना’ में पहुंचे थे. इस दौरान दोनों ने अपने करियर और बॉलीवुड से जुड़े कई किस्सों पर चर्चा की. काफी कुछ शेयर किया. चंकी ने ट्विंकल के बारे में भी बताया कि उन्होंने उन्हें डायपर में देखा है. इसी बीच गोविंदा और चंकी ने अपनी फिल्म ‘आंखें’ का भी जिक्र किया था. इसकी एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें चंकी कहते हैं, ‘याद है जो आंखें में बंदर था? वो केले नहीं खाता था.’ इस पर गोविंदा कहते हैं, ‘वो शराबी था. वो कहीं भी छुप जाता था. पता नहीं, वो जितनी बार भी मुझ पर जंप मारता था ना तो लड़खड़ा जाता था. कहीं लेटा हुआ तो कहीं नीचे छुपाकर बैठा हुआ मिलता था.’
गोविंदा-चंकी पांडे से डबल थी बंदर की फीस
इतना ही नहीं, गोविंदा आगे बताते हैं, ‘वो बहुत हैवी था.’ इस पर चंकी पांडे कहते हैं, ‘वो 60-70 किलो का था.’ फिर काजोल उसे ‘बेवड़ा बंदर’ कहती हैं. चंकी बताते हैं, ‘वो बंदर चेन्नई से आता था. उसकी पेमेंट हम लोगों से डबल थी. गोविंदा और मुझसे.’ इस पर गोविंदा झट से कहते हैं, ‘अबे मिली ही नहीं बे.’ इस फनी किस्से पर सभी ठहाके लगाकर हंसते हैं. उनका ये किस्सा काफी वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘ममूटी को डिजर्व नहीं करते’, प्रकाश राज ने नेशनल अवॉर्ड्स को बताया ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’, कहा- ‘ये फाइल्स और पाइल्स…’
सिनेमाघरों में 3 महीने तक चली थी ‘आंखें’
आपको बता दें कि फिल्म ‘आंखें’ को साल 1993 में रिलीज किया गया था और ये उस साल की हिट फिल्मों में से एक थी. ये ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 26 करोड़ का बिजनेस किया था. ये उस समय अपने आपमें बड़ा रिकॉर्ड था. इतना ही नहीं, ये फिल्म सिनेमाघरों में 3 महीने तक टिकी रही थी. ये फिल्म 1993 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी.
यह भी पढ़ें: ‘उसने शराब पीकर…’, साउथ एक्ट्रेस के साथ डायरेक्टर ने की थी गंदी हरकत, कॉम्प्रोमाइज ना करने पर हो गईं साइडलाइन
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
5 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
7 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
8 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
10 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
10 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
11 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines