फिल्मों में विलेन, रियल लाइफ में जीते हैं हीरो वाली जिंदगी; रजत बेदी के लग्जरी घर की फोटोज वायरल

Rajat Bedi Luxurious House: बॉलीवुड के मशहूर ‘विलेन’ रजत बेदी रियल लाइफ में हीरो वाली लग्जरी लाइफ जीते हैं. सोशल मीडिया पर रजत के लग्जरी घर की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं.

bads of bollywood fame Rajat bedi luxurious house

Rajat Bedi Luxurious House: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में विलेन बन कमबैक करने वाले रजत बेदी एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. फिल्मों में विलेन बन ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले रजत बेदी अपने लाइफ स्टाइल को लेकर चर्चाओं में हैं. भले ही फिल्मों में रजत बेदी को विलेन का ही किरदार मिला हो, लेकिन रियल लाइफ में वो काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं. हाल ही में फराह खान के लेटेस्ट व्लॉग में रजत बेदी का घर देखने को मिला. फराह अपने कुक दिलीप के साथ रजत बेदी के घर गईं और उनका लग्जरी घर देखकर फिल्ममेकर भी शॉक्ड रह गईं.

फराह खान के व्लॉग में रजत बेदी का पूरा लग्जरी घर अंदर से देखने को मिल रहा है. डिजाइनर किचन और शाही लिविंग रूम देख फैंस भी हैरान रह गए. रजत बेदी के घर की फोटोज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. फराह खान ने रजत बेदी के घर जाकर उनकी किचन में खाना पकाया और बाद में रजत बेदी और उनकी पत्नी के साथ बैठकर लंच एन्जॉय भी किया. बता दें रजत बेदी ने 18 बाद बॉलीवुड में ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से कमबैक किया. इससे पहले रजत बेदी को साल 2007 में आई सलमान खान की ‘पार्टनर’ फिल्म में देखा गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ