News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Aamrapali Dubey Video: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों कई हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। इसके अलावा दोनों स्टार्स के अफेयर की खबरें भी आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस बीच आम्रपाली दुबे ने निरहुआ पर रोमांटिक अंदाज में प्यार लुटाया है, जिसे देखकर उनके फैंस का दिन बन गया है। दरअसल, निरहुआ आज 2 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इसलिए आम्रपाली ने एक्टर को खास अंदाज में विश किया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
लाखों दिलों पर राज कर रहीं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को लेकर अक्सर चर्चा रहती है कि उनके दिल पर निरहुआ राज करते हैं। इस बात का सबूत एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट से मिला जहां उन्होंने निरहुआ को रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जो अब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए आम्रपाली ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे फेवरेट…हमेशा खुश रहिए, दीर्घायु रहिए, स्वस्थ रहिए, सफल रहिए, सरल रहिए और अपनी अच्छाई से ऐसे ही हमेशा हर क्षेत्र में और सबके दिलों पर एकछत्र राज करिए।’ 🥰🙏🏻 इस वीडियो क्लिप में आम्रपाली और निरहुआ के साथ की कई तस्वीरें हैं, जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या फर्जी है पूनम पांडे की मौत की खबर? अब तक नहीं मिले इन 5 सवालों के जवाब
गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आम्रपाली दुबे और शादीशुदा निरहुआ लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन डेटिंग रूमर्स को दोनों स्टार्स नकारते आए हैं। उनका कहना है कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इससे ज्यादा उनके बीच कुछ नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।