Aamrapali Dubey on Nirahua: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भले ही अपनी जर्नी टीवी शो से की हो लेकिन आज इंडस्ट्री में वो काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। आलम ये है कि सिर्फ 10 साल के करियर में आम्रपाली ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमा लिया है। उनकी फिल्में देखने के लिए फैंस भी काफी बेकरार रहते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा आम्रपाली दुबे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ उनका नाम अक्सर जुड़ता रहता है।
हालांकि अक्सर ही दोनों एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते आए हैं। पहली बार हुआ है जब आम्रपाली ने निरहुआ के लिए फाइनली अपनी फीलिंग्स बयां की हैं। उन्होंने वो कह दिया है, जिसे सुनने के लिए फैंस भी हमेशा से बेकरार रहते हैं।
दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट
आपको बता दें कि आम्रपाली ने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से अपना भोजीवुड करियर शुरू किया था। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस की फेवरेट बन गई। वहीं निरहुआ और आम्रपाली ने एक साथ 30 से ज्यादा फिल्मों में साथ काम किया है।
इस दौरान सोशल मीडिया पर कई बार दोनों के अफेयर की चर्चा हुई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि आम्रपाली और निरहुआ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन खबरों पर दोनों ने रिएक्शन देते हुए सिर्फ खुद को एक-दूसरे को दोस्त बताया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का सबसे महंगा कंटेस्टेंट बना ये टीवी एक्टर, फीस जान आप भी होंगे शॉक्ड
पहली बार बयां की दिल की बात
इस बीच निरहुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने आम्रपाली दुबे को अपनी ‘अर्धांगिनी’ तक कह दिया था। इस वीडियो के आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
अब आम्रपाली ने अपनी बहन आंचल दुबे के पॉडकास्ट में पहली बार निरहुआ के लिए अपने दिल की फीलिंग बयां की। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने निरहुआ से शादी कर ली है? इसका जवाब देते हुए आम्रपाली दुबे ने कहा, ‘मैं छिपकर शादी करने वालों में से नहीं हूं। जब भी करूंगी तो सबको बताऊंगी।’
शादी करना चाहती हैं आम्रपाली
पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए आम्रपाली दुबे ने आगे कहा, ‘जिस दिन मैं शादी करूंगी तो पूरी दुनिया को बता दूंगी। अनंत अंबानी की शादी के फंक्शन से एक-दो ज्यादा ही मेरी शादी के फंक्शन होंगे।’
इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं फिलहाल सिंगल हूं। अगर निरहुआ शादीशुदा नहीं होते तो मैं उनसे शादी जरूर कर लेती। वो बहुत अच्छे इंसान हैं लेकिन वो दो बच्चों कि पिता हैं। इसलिए आप लोग निरहुआ को टॉर्चर करना प्लीज बंद कर दो।’ आम्रपाली ने आगे कहा कि वो निरहुआ के बहुत क्लोज हैं और यही चाहती हैं कि उनकी दोस्ती लंबे वक्त तक रहे।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
45 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines