बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज से पहले लगातार फ्लॉप का सामना करते रहे हैं. साल 2018 से वह लगातार फ्लॉप फिल्मों का सामना कर रहे हैं. उस साल उनकी बड़े बजट की मल्टीस्टारर फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ को रिलीज किया गया था और ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी. आमिर अभी तक इसकी असफलता से मुंह नहीं मोड़ पा रहे हैं. इसमें उनके साथ करीना कपूर भी थीं. दोनों का स्टारडम तक इस फिल्म को नहीं बचा पाया. ऐसे में अब इसके फ्लॉप होने के पीछे की वजह के बारे में अभिनेता ने बात की है. उनका कहना है कि पहले ये फिल्म 80 करोड़ में बनने वाली थी लेकिन बाद में 200 करोड़ में बनाई गई. चलिए बताते हैं आमिर ने क्या कुछ कहा.
दरअसल, आमिर खान ने हाल ही में कोमल नाहटा के यूट्यूब शो गेम चेंजर से बात की. इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप पर बात की और कहा कि इसमें सबसे बड़ा रोल उनके ओवरकॉन्फिडेंस ने प्ले किया था. एक्टर कहते हैं, ‘मैं थोड़ा ओवरकॉन्फिडेंस हो गया था क्योंकि मैं पहले लगातार कई हिट्स दे चुका था और मैं अपनी इसी सोच की वजह से गलत हो गया. लगातार हिट देने की वजह से मुझे लगा कि ये भी हिट होगी. मैंने तो फ्लॉप के बारे में सोचा ही नहीं था और ये इसी ओवरकॉन्फिडेंस की वजह से फ्लॉप साबित हुई.’
यह भी पढ़ें: कौन हैं Shriya Saran के हस्बैंड? कपिल शर्मा के शो में एक्ट्रेस ने सुनाया पति संग पहली मुलाकात का किस्सा
‘फिल्म की इकोनॉमिक्स को नहीं समझा’
आमिर खान कहते हैं कि उनकी एक आदत रही है. वह बतौर प्रोड्यूसर अपनी फिल्मों के लिए एक फिल्टर का इस्तेमाल करते हैं. एक्टर का आगे कहना है, ‘आमतौर पर फिल्म बनाते समय मेकर्स सोचते हैं कि उनकी फिल्में ज्यादा मुनाफा कमाए लेकिन, मैं देखता हूं कि इसका बजट उतना रखना जाए ताकि नुकसान कम हो. मैंने ‘लाल सिंह चड्ढा’ में इस फिल्टर का इस्तेमाल नहीं किया था. थोड़ा ओवरकॉन्फिडेंट हो गया था. मैं उस समय फिल्म की इकोनॉमिक्स को नहीं समझा.’
यह भी पढ़ें: ‘मेरी दोस्ती का मीटर खत्म…’, Bigg Boss 19 में Farah Khan के सामने बसीर ने नेहल संग तोड़ा याराना
80 करोड़ की फिल्म में कैसे खर्च किए 200 करोड़?
इसी बातचीत में आमिर खान ने ये भी बताया कि कैसे 80 करोड़ के बजट में फिल्म बनते-बनते 200 करोड़ तक पहुंच गई. एक्टर बताते हैं कि उन्हें ‘लाल सिंह चड्ढा’ में मेनस्ट्रीम सिनेमा वाले गुण नहीं दिखे थे और वह ये भी जानते थे कि ये ज्यादा ऑडियंस नहीं जुट पाएगी. क्योंकि इसका सब्जेक्ट उबा सकता था. लेकिन, फिर भी एक्टर ने इसमें 200 करोड़ रुपये झोंक दिए. अब इतना पैसा फूंका कैसे ये भी उन्होंने बताया. आमिर बताते हैं कि कोविड की वजह से नुकसान झेलना पड़ा जबकि आधी से ज्यादा फिल्म पहले ही शूट हो चुकी थी.
विदेश में ट्रैवल करने पर खर्च किए सबसे ज्यादा पैसे
आमिर खान ने बताया कि उनके खर्चे इसलिए भी बढ़ते रहे क्योंकि वह वर्कर्स को लगातार पैसे दे रहे थे ताकि वह लोग उस महामारी में अपना घर चला सकें. एक्टर बताते हैं कि उन्होंने फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसा विदेश में ट्रैवल करने पर खर्च कर दिया था. मेकर्स ने एक सीन भी शूट किया था, जो फाइनल एडिटिंग के वक्त नहीं आया था. अभिनेता कहते हैं कि इन्हीं सब खर्चों की वजह से ही फिल्म का बजट बढ़कर 200 करोड़ तक पहुंच गया था.
यह भी पढ़ें: Mirai ने दूसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, 9वें दिन भी Baaghi 4 नहीं गाड़ पाई झंडे
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines