हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

शाहरुख की 'स्वदेश' करने से आमिर खान ने क्यों किया था इनकार? एक्टर ने कहा- 'अभी तक देखी भी नहीं...'

आमिर खान ने पहले आशुतोष गोवारिकर की फिल्म करने से मना कर दिया था, फिर शाहरुख खान ने ‘स्वदेश’ के लिए हां कहा। ये फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी और लोगों को काफी पसंद आई।

विज्ञापन
Photo Credit- News 24

आमिर खान ने डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ फिल्म ‘लगान’ में काम किया था, जो काफी बड़ी हिट रही थी, न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि क्रिटिक्स ने भी इसे खूब सराहा था। इस फिल्म को ऑस्कर के लिए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। उस वक्त आशुतोष अपनी अगली फिल्म भी आमिर के साथ बनाना चाहते थे और उन्होंने ‘स्वदेश’ की कहानी उन्हें सुनाई थी। जूम के एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि उन्होंने ये फिल्म क्यों नहीं की और ये भी कहा कि उन्होंने आज तक ‘स्वदेश’ देखी भी नहीं है।

आमिर ने क्या कहा?

बातचीत के दौरान आमिर ने बताया कि उन्होंने स्वदेश को मना क्यों किया। उन्होंने कहा, “मुझे वो कहानी बहुत बोरिंग लगी। मैंने ये बात आशुतोष को भी सीधी तरह से कह दी थी जब उन्होंने मुझे पूरी स्क्रिप्ट सुनाई। उस वक्त हम ‘लगान’ बना रहे थे और उन्होंने ये कहानी सुनाई थी। तब फिल्म का नाम कावेरी अम्मा रखा गया था।बाद में फिल्म का नाम ‘स्वदेश’ रखा गया।

‘मैंने अभी तक स्वदेश नहीं देखी है’

आमिर ने आगे कहा, “कहानी की नैरेशन करीब तीन घंटे की थी। जब उन्होंने पूछा कि कैसी लगी, तो मैंने सबसे पहले यही कहा कि मेरी पहली रिएक्शन सुनो- मुझे बोरियत हुई। ये बात तुम्हारे लिए जानना जरूरी है। भले ही तुम्हारा आइडिया बहुत अच्छा है और जो बात तुम कहना चाहते हो वो सही और जरूरी है, लेकिन अगर इसे इतनी बोरिंग तरह से पेश करोगे तो मजा नहीं आएगा। मुझे तो बोरियत हुई। बाकी लोगों को क्या लगा, मुझे नहीं पता लेकिन तुम्हें इस कहानी को और दिलचस्प बनाना पड़ेगा। वैसे मैंने आज तक फिल्म देखी नहीं है, हो सकता है उन्होंने बाद में स्क्रिप्ट को बेहतर बनाया हो। लोगों को शाहरुख का काम फिल्म में बहुत पसंद आया, ये मैंने देखा था।”

विज्ञापन

स्वदेश को आज भी शाहरुख खान की सबसे दमदार परफॉर्मेंस में से एक माना जाता है। इस फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे। अब आमिर खान अगली बार फिल्म सितारे जमीन पर में नजर आएंगे। यह फिल्म को आर.एस. प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया हैं। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- ‘Housefull 5’ में लैंगिक भेदभाव के आरोप पर तरुण मनसुखानी ने दिया रिएक्शन, डायरेक्टर ने कहा- ‘फिल्म में असली कहानी महिलाएं…’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola