Aamir Khan Son Junaid: आमिर खान अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों आमिर खान ने अपनी बेटी की शादी की तारीख का एलान कर दिया है। इसके अलावा वह आने वाली फिल्म सितारे जमीं पर को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे जुनैद के बारे में बातें की हैं। आमिर खान अपने बेटे जुनैद को फिल्मों में लॉन्च करने जा रहे हैं। जुनैद जल्द ही फिल्म ‘प्रीतम प्यारे’ से प्रोड्यूसर के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसमें आमिर खान भी एक कैमियो रोल में नजर आएंगे। आमिर ने हाल ही एक इंटरव्यू में बेटे जुनैद के बारे में बात की, और खुलासा किया कि उनके पास अपनी कोई कार नहीं है। आमिर का कहना है कि जुनैद आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सवारी करना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें: Karan Johar का फैंस को तोहफा, इस दिन थिएटर्स में फिर दिखेगी ‘राहुल’ और ‘अंजलि’ की रोमांटिक लव स्टोरी
क्लास में टॉप करता है जुनैद
अभिनेता ने इंटरव्यू में जुनैद के बारे में बात की और बताया कि उनके बेटे के पास कार नहीं है और वह सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करना पसंद करते हैं। आमिर ने अपने बेटे जुनैद को स्कूली छात्र बताया, जो सब कुछ जानता है और हमेशा कक्षा में टॉप करता है, लेकिन अलग-थलग रहता है और शायद ही कभी लोगों से बात करता है। अभिनेता ने खुलासा किया कि जुनैद को फ्लाइट में सफर करने से ज्यादा ट्रेन में सफर करने में मजा आता है।
आमिर को डांट लगा देते हैं जुनैद
आमिर खान ने बातचीत के दौरान बताया कि वह जुनैद से डरते भी हैं। आमिर का कहना है कि जुनैद उनके लिए सबसे बड़े क्रिटिक हैं और वह आमिर खान को डांट भी लगा देते हैं। आमिर ने बताया कि उनका बेटा जल्दी किसी से घुलता-मिलता नहीं है। इसी वजह से वह और रीना काफी परेशान रहते थे।
आमिर नहीं खरीदने देते कार
आमिर के मुताबिक, बेटे जुनैद थोड़े अलग किस्म के हैं और आज भी उनका जिंदगी जीने का जो ढंग है, वह बदला नहीं है। यहां तक कि जुनैद के पास कार नहीं है, और वह पापा आमिर खान को अपने लिए कार तक नहीं खरीदने देते।
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
1 hr ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
3 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
4 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
6 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
6 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
6 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
7 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
20 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
21 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines