बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) को कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। दरअसल, आमिर खान पहली बार कपिल शर्मा के मेहमान बनकर शो में आ रहे हैं। इस बीच शो का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है, जिसे देखकर लग रहा है कि शो काफी मजेदार होने वाला है।
शो के दौरान कपिल, आमिर खान से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सारे सवाल पूछने वाले हैं। सवाल-जवाब के सेशन के बीच कपिल ने आमिर खान को ऐसी सलाह दी है, जिसे सुनने के बाद एक्टर भी हैरान रह गए हैं।
कपिल ने दी शादी करने की सलाह
नेटफ्लिक्स पर जारी प्रोमो में आप देख सकते हैं कि होस्ट कपिल शर्मा आमिर खान से दोबारा शादी करने के लिए कह रहे हैं। कपिल एक्टर को चिढ़ाते हुए कहते हैं, ‘आपको भी सेटल हो जाना चाहिए।’ कपिल की इस बात को सुनते ही पहले आमिर खान पहले रिएक्शन देते हैं फिर शरमाने लग जाते हैं। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगा है।
यह भी पढ़ें: लॉ ऑफ अट्रैक्शन क्या? जिसने बॉलीवुड स्टार्स को बनाया सुपरस्टार्स, इस ‘सीक्रेट’ से बदली पूरी जिंदगी
एक्टर की नहीं सुनते उनके बच्चे
इसके अलावा आमिर खान ने बताया कि उनके बच्चे उनकी बिल्कुल नहीं सुनते हैं। एक्टर ने कहा, ‘आज मेरे दिल की बात बाहर आने वाली है। मेरे बच्चे मेरी बिल्कुल नहीं सुनते हैं। शो में आने से पहले घंटों डिस्कशन हुआ है।’ इसपर अर्चन पूरन सिंह कहती हैं कि ‘तुमने अच्छे कपड़े तो पहने हैं।’ तभी आमिर जवाब देते हुए कहते हैं, ‘नहीं!! मैं तो शॉर्ट्स पहनकर आने वाला था। उन्होंने जींस के लिए बोला।’
रीना दत्ता से की थी पहली शादी
आमिर खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी। दोनों की शादी करीब 16 साल तक चली। हालांकि 2002 में दोनों अलग हो गए। उनके दो बच्चे हैं इरा खान और जुनैद खान। इसके बाद एक्टर ने साल 2005 में किरण राव से शादी की। दोनों की शादी 2021 तक चली और अब वो अलग हो चुके हैं। हालांकि दोनों ही अपने बेटे आज़ाद राव की देखभाल कर रहे हैं।
आमिर खान का वर्कफ्रंट
आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर आरएस प्रसन्ना की ‘सितारे ज़मीन पर’ और राजकुमार संतोषी की ‘लाहौर: 1947’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन दोनों ही फिल्मों से एक्टर जल्द ही अपनी वापसी करने को तैयार हैं। मीडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू हो जाएगी।
संबंधित खबरें
‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
11 mins agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
3 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
5 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
6 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
8 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines