Aamir Khan ने सड़क पर बनाया 'वड़ा पाव', वायरल वीडियो को लेकर ट्रोल हुए एक्टर

आमिर खान हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में आमिर का एक वीडियो वायरल हुआ और अब उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला?

Aamir Khan

आमिर खान हुए ट्रोल। image credit- instagram

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक आमिर की चर्चा हो रही है। इस बीच अब आमिर का वीडियो सामने आया, जो वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब आमिर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

आमिर का वीडियो वायरल

दरअसल, हाल ही में आमिर खान का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में आमिर मुंबई की सड़क पर वड़ा पाव बनाते नजर आए। जैसे ही आमिर का ये वीडियो इंटरनेट पर आया, तो वायरल हो गया। अब लोगों ने इसको लेकर आमिर को ट्रोल किया है। एक यूजर ने वीडियो को देखने के बाद कहा कि मूवी रिलीज के टाइम पर ये सब करना जरूरी होता है। दूसरे यूजर ने कहा कि क्या बड़ा काम कर दिया।

विज्ञापन

Aamir Khan Aamir Khan

यूजर्स ने किया ट्रोल

एक तीसरे यूजर ने कहा कि साइड बिजनेस। एक और यूजर ने कहा कि फिल्म आ रही है क्या? एक और यूजर ने कहा कि फिर भी फिल्म नहीं चलेगी, चाहे कितना भी ढोंग कर लो। एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर किसी की लास्ट तीन फिल्में फ्लॉप हो गई हो, तो आदमी वड़ा पाव नहीं बेचेगा तो क्या करेगा? एक अन्य यूजर ने कहा कि फिल्म रिलीज कर फिर मिर्ची लगी तुझे।

विज्ञापन

लोगों ने क्या कहा?

एक और यूजर ने कहा कि ये लोग अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। एक अन्य यूजर ने इस पर कहा कि भाई फिल्म को हिट कराने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद किए हैं। जहां कुछ लोगों ने आमिर को ट्रोल किया है, तो कुछ ने उनकी तारीफ भी की है।

Aamir Khan Aamir Khan Aamir Khan Aamir Khan

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

वहीं, अगर आमिर खान की इस फिल्म की बात करें तो ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। जी हां, फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। हालांकि, देखना होगा कि ये फिल्म टिकट खिड़की पर किस तरह से परफॉर्म करती है और पहले दिन इसका क्या हाल होता है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ