Badshah ने Dua Lipa विवाद पर दी सफाई, ट्रोलिंग के बाद शेयर किया पोस्ट

बादशाह ने दुआ लिपा विवाद पर अपनी सफाई पेश कर दी है और ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि बादशाह ने क्या कहा?

Badshah, Dua Lipa

बादशाह ने दुआ लिपा को लेकर किया था कमेंट। image credit- News24

पॉपुलर रैपर बादशाह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने ही रहते हैं। गॉसिप टाउन से लेकर खबरों के बाजार तक बादशाह की खूब बातें होती हैं। हालांकि, हाल ही में रैपर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। मामला पॉपुलर एल्बानियन सिंगर दुआ लीपा से जुड़ा हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर चल क्या रहा है, तो आइए जानते हैं पूरा मामला?

विज्ञापन

बादशाह ने दी सफाई

दरअसल, बादशाह ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट की बात करें तो बादशाह ने इसमें लिखा है कि मुझे लगता है कि सबसे अच्छी तारीफ जो आप किसी महिला को दे सकते हैं, जिसकी आप सच में तारीफ करते हैं, वो ये विश करना है कि वो आपके बच्चे की मां बनें। मेरी सोच नहीं तुम्हारी सोच सामने आई है। बादशाह ने ये पोस्ट दुआ लिपा को लेकर विवादित कमेंट्स पर बतौर सफाई पेश की है।

विज्ञापन

क्या था कमेंट?

दरअसल, बीती 6 जून को रैपर बादशाह ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में बादशाह ने एल्बानियन सिंगर दुआ लिपा का नाम लिखा था और एक रेड हर्ट इमोजी शेयर किया था। जैसे ही बादशाह का ये पोस्ट सामने आया, तो वायरल हो गया। इसके बाद एक यूजर ने रैपर से पूछा कि क्या आप दुआ के संग किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

Dua Lipa

ट्रोल हुए थे बादशाह

इस सवाल के जवाब में बादशाह ने कमेंट करते हुए लिखा कि वो सिंगर के साथ बच्चे पैदा करना चाहते हैं। बादशाह के इस कमेंट के बाद इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और यूजर्स रैपर की सोच को गिरा हुआ बताने लगे। यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिए और बादशाह को खूब भला-बुरा कहा। इस ट्रोलिंग के बाद अब बादशाह ने अपने फेवर में ये नया पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

बादशाह और दुआ

इसके अलावा अगर बादशाह की बात करें तो वो एक बेहद पॉपुलर नाम है। उन्होंने की हिट गाने दिए हैं, जो आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं। साथ ही अगर दुआ लिपा की बात करें तो वो भी बड़ी स्टार हैं। दुआ भारत भी आ चुकी हैं और उन्होंने अपने रेडिकल ऑप्टिमिज्म टूर के तहत मुंबई में परफॉर्म किया था। इस दौरान बड़ी तादाद में इंडियन फैंस पहुंचे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ