बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान का आज जन्मदिन है। आमिर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में आमिर खान की गर्लफ्रेंड सामने, जिसके बाद हर तरफ उन्हीं के बारे में चर्चा होने लगी। इतना ही नहीं बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड का आमिर ने शाहरुख और सलमान से भी मिलवाया है।
25 साल पहले मिले थे दोनों
दरअसल, पिंकविला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड को शाहरुख और सलमान खान से भी मिलवाया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया कि आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी को मिलवाया, जो एक प्रोडक्शन प्रोफेशनल हैं और जिनसे उनकी मुलाकात 25 साल पहले हुई थी।
शाहरुख और सलमान खान
आमिर खान ने गौरी संग अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने गौरी को शाहरुख और सलमान खान से भी मिलवाया था। साथ ही उन्होंने साल 2001 की अपनी हिट फिल्म ‘लगान’ का जिक्र करते हुए कहा कि भुवन को उसकी गौरी मिल ही गई। जबसे आमिर और गौरी के रिलेशन पर मुहर लगी है, तबसे ही हर ओर उनकी चर्चा हो रही है।
कौन हैं आमिर खान की गर्लफ्रेंड?
इसके अलाव अगर आमिर खान की गर्लफ्रेंड यानी गौरी स्प्रैट की बात करें तो वो बेंगलुरु से हैं। आमिर खान का कहना है कि उन्होंने गौरी को शोबिज की ‘पागल दुनिया’ के लिए तैयार करने की कोशिश की है। साथ ही उन्होंने बताया कि वो छह साल के बेटे की मां के साथ रह रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि वो उन्हें अपने परिवार से भी मिला चुके हैं और सभी उनके लिए बहुत खुश हैं।
यह भी पढ़ें- कान्स 2025 में डेब्यू को तैयार आलिया भट्ट, फिल्म फेस्टिवल में दिखेगा ‘गंगूबाई’ का जलवा
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines