कान्स 2025 में डेब्यू को तैयार आलिया भट्ट, फिल्म फेस्टिवल में दिखेगा 'गंगूबाई' का जलवा

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट कान्स 2025 में भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। जी हां, आलिया भट्ट कान्स में डेब्यू करने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद आलिया ने दी है।

Alia Bhatt

Alia Bhatt

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट कल यानी 15 मार्च को अपना जन्मदिन मनाएंगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस, पैप्स के साथ अपना एडवांस बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आईं। इतना ही नहीं बल्कि अब आलिया कान्स 2025 में भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है और इसका ऐलान उन्होंने खुद किया है।

विज्ञापन

कान्स 2025 में डेब्यू

जी हां, हाल ही में एक इवेंट में आलिया भट्ट ने अपने कान्स 2025 डेब्यू की अनाउंसमेंट की है। पिंकविला ने भी इसको लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जैसे ही ये खबर सामने आई, तो हर कोई आलिया के लुक को लेकर एक्साइटेड हो गया। देखने वाली बात होगी कि आलिया अपने कान्स डेब्यू के लिए क्या आउटफिट सेलेक्ट करती हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले आलिया मेट गाला में अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

मेट गाला में नजर आई थीं आलिया

साल 2023 में मेट गाला ने आलिया ने साड़ी पहन सभी का ध्यान खींचा था और खूब लाइमलाइट चुराई थी। आलिया के उस लुक की लोगों ने खूब तारीफ भी की थी। आलिया के फैंस और उनके फैशन के दीवाने सभी लोग अब उनके कान्स लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो सच में बेहद कमाल का होने वाला है।

विज्ञापन

78वां कान्स फिल्म फेस्टिवल

वहीं, अगर आलिया भट्ट की बात करें तो उनकी एक्टिंग के लोग दीवाने हैं और उन्हें बेहद पसंद करते हैं। इसके अलावा अगर कान्स फिल्म फेस्टिवल की बात करें तो 78वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 13 से 24 मई, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस साल इस फिल्म फेस्टिवल की अध्यक्षता मशहूर फ्रांसीसी अभिनेत्री जूलियट बिनोचे करेंगी।

जूलियट बिनोचे करेंगी अध्यक्षता 

अभिनेत्री जूलियट बिनोचे की बात करें तो वो बीते साल की जूरी अध्यक्ष, प्रशंसित निर्देशक ग्रेटा गेरविग से कार्यभार संभालेंगी। इसके अलावा अगर आलिया के काम की बात करें तो उनके पास अभी कई प्रोजेक्ट हैं, जिसमें कई बड़ी फिल्में शामिल हैं। अब देखने वाली बात होगी कि आलिया का कान्स लुक कैसा होगा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ