Gauri Spratt के साथ एक तरह से शादी कर चुके हैं Aamir Khan, ज्योतिषी ने किया खुलासा!

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को लेकर एक ज्योतिष ने कहा है कि वो एक तरह से गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर चुके हैं। जी हां, आमिर की शादी को लेकर ज्योतिष ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

Aamir Khan Is 'Already Married In A Way' To Gauri Spratt

Aamir Khan Is 'Already Married In A Way' To Gauri Spratt

विज्ञापन

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह है उनकी करीबी दोस्त और मौजूदा गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, जिनसे वो इन दिनों बेहद करीब बताए जा रहे हैं। हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर आमिर ने गौरी को पब्लिक तौर पर इंट्रोड्यूस किया, जिससे उनके रिलेशनशिप की पुष्टि भी हो गई। लेकिन अब एक मशहूर ज्योतिषी ने उनकी लव लाइफ को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्होंने फैंस को चौंका दिया है।

ज्योतिषी ने किया खुलासा 

दरअसल, हिंदी रश को दिए गए इंटरव्यू में एक नामचीन ज्योतिषी ने दावा किया है कि आमिर खान पहले से ही ‘एक तरह से शादीशुदा’ हैं। उन्होंने कहा कि आमिर इस वक्त अपने जीवन के ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जो रिश्तों के लिहाज से बहुत अहम है। उन्होंने गौरी के साथ आमिर की केमिस्ट्री और वर्तमान स्थिति को देखते हुए कहा कि दोनों का रिश्ता अब केवल औपचारिक स्वीकृति की ओर बढ़ रहा है।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aamir Khan (@amirkhanactor_)

गौरी से एक तरह से शादीशुदा हैं आमिर 

ज्योतिषी का कहना है कि आमिर की जन्मतिथि के हिसाब से वो फिलहाल ऐसे पर्सनल सालों में हैं, जिनका सीधा संबंध रोमांटिक जीवन से होता है। उन्होंने बताया कि भले ही आमिर और गौरी की शादी को लेकर लोगों के मन में शक हो, लेकिन उनके मुताबिक दोनों का रिश्ता एक विवाह जैसे ही है। इन चीजों में साथ रहना, भावनाएं बांटना और जीवन के हर पहलू में भागीदार बनना शामिल है।

क्या गौरी से सच में शादी करेंगे आमिर?

जब उनसे पूछा गया कि क्या आमिर खान तीसरी बार विवाह के बंधन में बंधेंगे, तो उन्होंने कहा कि इसका उत्तर ‘हां’ और ‘ना’ दोनों है। उन्होंने अपने टैरो कार्ड रीडिंग के आधार पर बताया कि पहली प्रतिक्रिया ‘ना’ थी, लेकिन आगे जाकर 50-50 संभावना दिखी। यानी ये पूरी तरह आमिर के फैसले पर निर्भर करता है कि वो इस रिश्ते को सामाजिक मान्यता देना चाहते हैं या नहीं।

विज्ञापन

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट की बात करें तो वे बैंगलोर में रहने वाली एक स्वतंत्र महिला हैं, जो आमिर खान प्रोडक्शंस में काम करती हैं। उनके एक बेटे भी हैं, जो छह साल का है। गौरी की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी खास है – उनकी मां तमिल और पिता आयरिश मूल के हैं। उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं।

गौरतलब है कि गौरी और आमिर की दोस्ती काफी पुरानी है, लेकिन गौरी बॉलीवुड इंडस्ट्री से ज्यादा वाकिफ नहीं हैं। उन्होंने आमिर की गिनी-चुनी फिल्में ही देखी हैं, जैसे लगान और दंगल। आमिर खुद मानते हैं कि गौरी अब भी फिल्मी दुनिया की चकाचौंध में खुद को ढालने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन

अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या आमिर इस रिश्ते को सामाजिक मान्यता देंगे या फिर ये रिश्ता ऐसे ही अनकहे बंधन में बना रहेगा। फिलहाल तो उनके फैंस को अगली बड़ी खबर का इंतजार है- क्या आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनेंगे?

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ