Aamir Khan New Hairstyle: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान बीते साल फिल्म लाल सिंह चड्ढा लेकर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई थी। इस फिल्म को फैंस ने बायकॉट भी कर दिया था, यही वजह थी कि लोगों ने फिल्म देखने से नकार दिया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से ब्रेक लेने की घोषणा कर दी थी और फिल्में नहीं कर रहे थे। अब हाल ही में आमिर खान को मुंबई के एक रेस्तरां में देखा गया था, जब वह डिनर के लिए बाहर निकले थे। मिस्टर परफेक्शनिस्ट का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका नया हेयरस्टाइल देखने को मिल रहा है।

नया हेयरस्टाइल

आमिर खान ने कहा था कि उन्होंने अपने परिवार, खासकर अपने तीन बच्चों जुनैद खान, इरा खान और आजाद राव खान के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए कुछ समय के लिए अभिनय से दूर रहने का फैसला किया है। अब हाल ही में जब आमिर खान डिनर के लिए निकले तो उनको एक नए हेयरस्टाइल में देखा गया जो कि कि अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। आमिर खान इस वीडियो में थोड़े लंबे लहराते घुंघराले बालों में नजर आ रहे हैं।

इस लुक में आए नजर

आमिर खान को ज्यादातर पब्लिक प्लेस पर कैजुअल एथनिक कपड़ों में देखा गया है। इस बार भी उनका अंदाज कुछ ऐसा ही था। आमिर खान सफेद और नीले रंग के लाइन वाले छोटे कुर्ता में खूब जंच रहे थे। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लू कलर की पैंट कैरी की थी। उन्होंने अपने लुक को कोल्हापुरी चप्पल और सिग्नेचर चश्मे के साथ पूरा किया है।

फैंस के प्रति जताया प्यार

वायरल वीडियो में फैंस का एक ग्रुप रेस्तरां के सामने आमिर खान का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बॉलीवुड सुपरस्टार ने अपने फैंस के साथ बातचीत की और उनके चेहरे पर लंबी मुस्कान उनसे हाथ मिलाते हुए देखा गया। अपने फैंस के प्रति खान का प्यार भरा व्यवहार अब उनके प्रशंसकों का दिल जीत रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ