अब FWICE ने की Maldives को बॉयकॉट करने की अपील, फिल्म मेकर्स से बोले- 'वहां फिल्म की शूटिंग न करें'

Boycott Maldives: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने भारतीय फिल्मों निर्माताओं ने मालदीव को बॉयकॉट करने की अपील की है।

Boycott Maldives

मालदीव में किसी भी फिल्म की शूटिंग ना करें- FWICE फोटो आभार- सोशल मीडिया

Boycott Maldives: भारत और मालदीव (Maldives) विवाद को लेकर हर ओर चर्चा हो रही है। पूरे भारत में मालदीव को बॉयकॉट करने की बातें हो रही है। इस मुद्दे पर बी-टाउन सेलेब्स भी अपने विचार साझा कर चुके हैं।

विज्ञापन

इस बीच अब FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने भी मालदीव्स को बॉयकॉट करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि वहां पर किसी भी फिल्म की शूटिंग ना की जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहां किसी भी फिल्म की शूटिंग ना करें- FWICE 

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने बीते दिन यानी 10 जनवरी को एक प्रेस रिलीज किया, जिसमें कहा गया कि विश्वस्तर पर सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मालदीव के नेताओं ने जो भद्दी टिप्पणी की है, वो बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। इसलिए FWICE मालदीव का बॉयकॉट करने का फैसला कर रहा है। FWICE ने फिल्म निर्माताओं से अपील करते हुए कहा कि वहां किसी भी फिल्म की शूटिंग ना करें। मालदीव के बजाय आप भारत में ही फिल्मों की शूटिंग करें।

FWICE ने प्रेस रिलीज में क्या लिखा?

FWICE द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज में कहा गया कि भारत और मालदीव के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने वाले वर्कर्स, टेक्नीशियन और आर्टिस्ट्स का सबसे पुराना और सबसे बड़ा निकाय FWICE विश्वस्तर पर सम्मानित पीएम नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं सहेगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मालदीव के मंत्रियों के गैर-जिम्मेदाराना और गलत टिप्पणी की हम कड़ी निंदा करते हैं और हमने अपने देश के हित और एकजुटता दिखाते हुए मालदीव को बॉयकॉट करने का फैसला किया है। उन्होंने आगे लिखा कि FWICE अपने सभी लोगों से अपील करता है कि भारत के पर्यटन के विकास में योगदान करें और मालदीव्स के बयाज भारत में ही ऐसे किसी जगह पर फिल्मों की शूटिंग करें और इसका बहिष्कार करें।

विज्ञापन

क्या है मालदीव विवाद?

दरअसल, हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम ने वहां से कुछ फोटोज शेयर की और वहां के टूरिजम को प्रमोट किया। इसके बाद गूगल पर लोग इसको सर्च करने लगे। साथ ही कुछ यूजर्स ने लक्षद्वीप की फोटोज भी इंटरनेट पर साझा की और इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि जब अपनी ही देश में इतनी खूबसूरत जगह है, तो फिर हम कहीं और क्यों जाएं?

मालदीव के मंत्रियों ने की टिप्पणी 

ये बात मालदीव के मंत्रियों को रास नहीं आई और उन्होंने इसके विरोध में टिप्पणी कर दी। इसके बाद तो ये विवाद इतना बढ़ता चला गया कि मालदीव को बॉयकॉट तक की बात अब हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि मालदीव सरकार ने इन मंत्रियों को निलंबित भी कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ