Aamir Khan In Ujjwal Nikam Biopic: आखिरी बार पिछले साल 2022 रिलीज हुई ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) में नजर आए बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने इसके फ्लॉप होने के बाद फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया था, जिसके बाद अब एक्टर के बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की खबरें आ रही हैं। खबरों की माने तो आमिर निर्देशक अविनाश अरुण (Avinash Arun) के निर्देशन में बन रही एडवोकेट उज्जवल निकम (Ujjwal Nikam) की बायोपिक में नजर आने वाले हैं।
इन्हीं खबरों के लेकर हाल में ‘पाताल लोक’, ‘स्कूल ऑफ लाइज़’ और ‘किला’ जैसी फिल्मों और सीरीज का निर्देशन करने वाले अविनाश अरुण के जवाब भी आ रहे हैं। उन्होंने बताया इन खबरों में कितनी सच्चाई है। ‘द हिमालयन फिल्म फेस्टिवल’ के मौके पर अविनाश ने एक मीडिया हाउस से बात की।
Aamir Khan Last Film Laal Singh Chaddha
यह भी पढ़ें: ‘हो जाती थी ब्लैकआउट…’, सालों बाद Sridevi की मौत का Boney Kapoor ने खोला राज?
Ujjwal Nikam में नजर आएंगे Aamir Khan?
निर्देशक ने एडवोकेट उज्जवल निकम के बायोपिक में आमिर के साथ काम करने को लेकर बताया कि ‘फिल्म अभी अभी अपनी शुरुआती चरण में हैं और अभी तक इसको लेकर कुछ भी तय नहीं किया गया है’। निर्देशक अविनाश अरुण ने बात करते हुए आग कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि ये बात कैसे सामने आई?
उन्होंने आगे कहा कि ‘क्योंकि असल में ये फिल्म की महज शुरुआत है। इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। मेरे पास कुछ आइडिया हैं, लेकिन अभी इसके बारे में कुछ भी ठोस नहीं है। अभी तक कुछ भी अमल में नहीं आया है। चीजें अभी बस आइडिया और हवा में ही हैं’।
Director Avinash Arun talks About Aamir Khan In Ujjwal Nikam Biopic
“यह फिल्म बनी तो मुझे खुशी होगी”
आमिर खान को पिछले साल 2022 में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था। खबरों की माने तो अब वे अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर विचार कर रहे हैं। इस बारे में जब अविनाश से पूछा गया कि क्या वो आपकी फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं?
इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैं यही कह रहा हूं, फिलहाल अभी कुछ भी पूरी तरह से तय नहीं है। अगर लोग ऐसा चाहते हैं तो इस बारे में सोचा जाएगा, लेकिन अभी सारे आइडिया हवा में हैं। अगर ये फिल्म बनती हैं तो मुझे खुशी होगी, क्योंकि ये एक दिलचस्प सब्जेक्ट है’।
संबंधित खबरें
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
14 mins agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
3 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
4 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
6 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
8 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
8 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
10 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
10 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines