200 करोड़ से चंद कदम दूर Dunki, तो Salaar भी जल्द करेगी 400 करोड़ क्लब में एंट्री

Dunki Day 12-Salaar Day 11 Box Office Collection (early estimates): ‘डंकी’ और ‘सालार’ बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाए हुए है।

Dunki Day 12-Salaar Day 11 Box Office Collection (early estimates)

instagram

Dunki Day 12-Salaar Day 11 Box Office Collection (early estimates): शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।

साथ ही प्रभास की ‘सालार’ ने भी टिकट खिड़की पर अपने पैर जमा रखे है। दोनों फिल्में बेहद शानदार कमाई कर रही है। इस बीच अब ‘डंकी’ की 12वें और ‘सालार’ की 11वें दिन की कमाई के आंकड़े जान लेते हैं।

Dunki-Salaar का कलेक्शन

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ की 12वें दिन की कमाई की बात करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरूआती अनुमान) किंग खान की इस फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म की कुल कमाई 196.97 करोड़ रुपये हो जाएगी। वहीं, प्रभास की ‘सालार’ की बात करें तो रिबेल स्टार की नई फिल्म ने अपनी रिलीज के 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 15.50 करोड़ रुपये (शुरुआती अनुमान) की कमाई की है। इसी के साथ ‘सालार’ की कुल कमाई 360.77 करोड़ रुपये हो जाएगी।

सालार और डंकी में हुआ जबरदस्त टकराव

बता दें कि सालार और डंकी की रिलीज में महज एक दिन का अंतर था। इसके बावजूद शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ हिंदी बेल्ट में प्रभास की ‘सालार’ को जमकर टक्कर दे रही है। वहीं, अगर दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई की बात करें तो अपने ओपनिंग डे से ही दोनों फिल्में शानदार कमाई कर रही है।

Dunki ने 12 दिनों में की इतनी कमाई

शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने अपनी रिलीज के पहले दिन 29.2 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 20.12 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 25.61 करोड़ रुपये, चौथे दिन 30.7 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 24.32 करोड़ रुपये, 6वें दिन 11.56 करोड़ रुपये, 7वें दिन 10.5 करोड़ रुपये, 8वें दिन 8.21 करोड़ रुपये, 9वें दिन 7 करोड़ रुपये, 10वें दिन 9 करोड़ रुपये, 11वें दिन 11.5 करोड़ रुपये और 12वें दिन 9.25 करोड़ रुपये (शुरूआती अनुमान) का कलेक्शन किया है।

Salaar ने 11 दिनों में छापे इतने नोट

प्रभास की ‘सालार’ ने पहले दिन (सभी भाषाओं) में 90.7 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 56.35 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 62.05 करोड़ रुपये, चौथे दिन 46.3 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 24.9 करोड़ रुपये, 6वें दिन 15.6 करोड़ रुपये, 7वें दिन 12.1 करोड़ रुपये, 8वें दिन 9.62 करोड़ रुपये, 9वें दिन 12.55 करोड़ रुपये, 10वें दिन 15.1 करोड़ रुपये और 11वें दिन 15.50 करोड़ रुपये (शुरूआती अनुमान) की कमाई की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ