Aamir Khan Daughter Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा खान लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं. अब फाइनली इरा ने डिप्रेशन को हरा दिया है. इरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात का ऐलान किया है कि अब वो पूरी तरह से डिप्रेशन से बाहर आ गई हैं. इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा नोट लिखकर इरा ने बताया कि 8 साल के बाद उन्हें डिप्रेशन से मुक्ती मिली है. सोशल मीडिया पर इरा का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. यूजर्स नए सफर के लिए इरा को बधाई दे रहे हैं. इरा ने भले ही थेरेपी सेशन लेने बंद कर दिए हैं लेकिन वो दवाईयां अभी भी ले रही हैं. चलिए आपको भी बताते हैं इरा ने पोस्ट में क्या-कुछ लिखा?
इंस्टा पर शेयर की फोटोज
आमिर खान की बेटी इरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ मस्तीभरी फोटोज शेयर कीं. इन फोटोज के कैप्शन में इरा ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा. इरा ने लिखा, ’13 अक्टूबर को मैंने अपना आखिरी थेरेपी सेशन लिया. हफ्ते में 3 बार थेरेपी लेने के बाद अब मैं 8 साल बाद डिप्रेशन से मुक्त हो गई हूं और मैंने थेरेपी को भी गुडबाय बोल दिया है. मैं अभी दवाई ले रही हूं, शायद आगे भी मेरी दवाईयां चलती रहें. अब थेरेपी ना लेने का मतलब है कि मुझे और मेरे थेरेपिस्ट को भरोसा है कि मैंने अपनी लाइफ में बहुत कुछ सीख लिया है.’
यह भी पढ़ें: Aamir Khan की बेटी Ira Khan को किससे हुआ खतरा? बोलीं -‘मुझे डर लग रहा है…’
क्या बोलीं इरा?
इरा ने आगे कहा, ‘डिप्रेशन को हराकर अब मैंने अपनी जिंदगी को नए तरीके से जीना शुरू कर दिया है. अब मैं खुद को संभाल पाऊंगी, जिम्मेदारियों को भी निभा सकूंगी और जिंदगी का मजा लेना भी याद रख पाऊंगी. जहां तक ठीक होने की बात है तो मैं अपनी उभर रही हूं और इसके लिए अभी दवाइयां भी मेरी मदद करेंगी. भविष्य में अगर मैं खुद को नहीं संभाल सकी तो मैं मदद मांगूंगी. ये कोई नई बात नहीं है, लेकिन मुझे ये कहना अच्छा लगता है कि मैंने थेरेपी में ग्रेजुएशन कर ली है और मैं पास हो गई.’
यह भी पढ़ें: आमिर खान की बेटी की शादी ‘एंटी-मुस्लिम’, पाकिस्तानी मीडिया ने उठाए सवाल
कैसे हुआ डिप्रेशन?
वहीं इरा खान के इस पोस्ट पर उनके पति नुपुर शिखरे ने भी कमेंट कर अपनी पत्नी का हौसला बढ़ाया. बता दें इरा खान ने पहले रिवील किया था कि जबसे उनकी मां रीना दत्ता और पिता आमिर खान का तलाक हुआ था, तभी से वो डिप्रेशन से गुजर रही थीं. मां और पिता के रिश्ते टूटने से वो काफी परेशान हुई थीं जिसके बाद से उनका तनाव भी बढ़ने लगा था. वहीं अब वो सालों बाद इस डिप्रेशन से मुक्त हो चुकी हैं और अपनी हस्ती-खेलती जिंदगी में वापस लौट चुकी हैं.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines