आमिर खान की बेटी की शादी 'एंटी-मुस्लिम', पाकिस्तानी मीडिया ने उठाए सवाल

Aamir Khan Daughter Ira Khan Nupur Shikhare Wedding Anti Muslim Pakistan Media: पाकिस्तानी मीडिया ने इरा खान की शादी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

aamir khan daughter ira khan Nupur Shikhare wedding anti muslim pakistan media

Ira Khan Wedding: आमिर खान की बेटी की शादी को एंटी-मुस्लिम करार दिया जा रहा है।

Aamir Khan Daughter Ira Khan Nupur Shikhare Wedding Anti Muslim Pakistan Media: आमिर खान की बेटी आयरा खान ने नुपुर शिखरे ने 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद उदयपुर में शादी के कार्यक्रम हुए। कोर्ट मैरिज के दौरान नुपुर का लुक वायरल हो गया था। वह बनियान और हाफ पैंट पहने नजर आए थे। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई थी, लेकिन अब इस वेडिंग को पाकिस्तानी मीडिया ने ‘एंटी मुस्लिम’ करार दिया है।

विज्ञापन

‘दूल्हे ने शादी को कोई अहमियत ही नहीं दी’ 

पैगाम टीवी पर एक मुस्लिम स्कॉलर के साथ एंकर ने इस शादी पर चर्चा की। जब एंकर ने मुस्लिम स्कॉलर से पूछा कि इस्लाम इस शादी के बारे में क्या कहता है, तो स्कॉलर ने कहा कि यह अफसोसजनक खबर है। लड़के ने दूल्हे वाला लिबास नहीं पहना हुआ था। बनियान, शॉर्ट्स और जॉगिंग करते हुए आकर शादी करना गलत है। ये तो ऐसे है, जैसे आप अपनी शादी को कोई अहमियत ही नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन

शरीयत ने इसकी इजाजत नहीं दी 

मुस्लिम स्कॉलर ने आगे कहा कि इससे इस्लाम की हालत का पहलू भी निकालने की कोशिश की जा रही है। कैसे एक हिंदू ने इस तरह से अपनी शादी में शिरकत की। सबसे बड़ी बात तो हिंदू लड़के से मुस्लिम लड़की की शादी होना है। शरीयत ने इसकी इजाजत नहीं दी है।

विज्ञापन

बुनियाद ही गलत

स्कॉलर ने आगे कहा कि शरीयत के मुताबिक, मुस्लिम मर्द को यहूदी या ईसाई की ऐसी महिलाओं से शादी की इजाजत दी गई है जिनका चरित्र अच्छा है। मुसलमान मर्द मुस्लिम के अलाव सिर्फ ऐसी औरतों से शादी कर सकता है। बाकी न मर्द और न ही औरत को इस तरह की शादी की इजाजत है। उन्होंने आगे कहा- आमिर खान ने एक से ज्यादा शादी की हैं। उनकी पहली शादी हिंदू परिवार की लड़की से हुई है, तो ऐसे में ये बुनियाद ही गलत है।

विज्ञापन

उलमा भी विरोध नहीं कर सकते

स्कॉलर के मुताबिक, आमिर खान जैसे लोग गैर मुस्लिमों के माहौल में रहते हैं, तो धीरे-धीरे उनके लिए ऐसा सामान्य होता चला जाता है। उनकी इस्लाम से दूरी होती जा रही है। वहां के उलमा भी विरोध नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें भी डर होता है। एक आदमी फिल्म इंडस्ट्री या माहौल की वजह से इसे मान्यता दे रहा है तो उलमा भी चुप रहने को मजबूर हो जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में तो हिंदू-मुस्लिम की कोई तमीज ही नहीं रह गई। शरीयत ने इस बात की इजाजत नहीं दी है। असली मुसलमान कभी ऐसा नहीं करता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ