Ira-Nupur Wedding: आमिर खान की बेटी आइरा खान आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कुछ ही घंटों के बाद वह हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। बीते दिन हुए हल्दी और मेहंदी के फंक्शन में आमिर खान की दोनों पत्नियां किरण राव और रीना दत्ता भी शामिल हुईं। आमिर खान के घर से दोनों के वीडियोज सामने आई थीं। वह दोनों महाराष्ट्रियन लुक में बहुत प्यारे लग रहे थे। इस शादी में उनके दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे।
नो गिफ्ट पॉलिसी
आइरा खान और नुपुर शिखरे की शादी इंटीमेट वेडिंग है। हालांकि कपल की शादी में एक नियम भी होगा। यह नियम बहुत ही खास है और मेहमानों के लिए है। नियम है नो गिफ्ट पॉलिसी। जी हां दोनों की शादी में मेहमान तो आएंगे, लेकिन वह बिना गिफ्ट के शिरकत करेंगे। इस पॉलिसी के पीछे एक खूबसूरत पहल की गई है। उनका कहना है कि आप शादी में गिफ्ट देने की बजाय एनजीओ में दान कर सकते हैं।
तोहफे की बजाय करें दान
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आमिर खान की लाडली ने शादी में गिफ्ट लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर मेहमान गिफ्ट देने की बजाय आशीर्वाद दें और तोहफे देना चाहते हैं तो वह तोहफों को अगात्सु फाउंडेशन को दान कर सकते हैं। बता दें कि दोनों की कोर्ट मैरिज के बाद वेडिंग रिसेप्शन होगा। 8 जनवरी को यह राजस्थान के उदयरपुर में होगा और दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 13 जनवरी को दिया जाएगा, जिसमें फिल्मी दुनिया के सितारे शिरकत करेंगे।
यह भी पढ़ें: 900 मेहमानों के बीच आज Nupur की दुल्हनिया बनेंगी Ira, सलमान-शाहरुख भी होंगे शामिल!
सामने आईं फोटोज
बता दें कि नुपुर शिखरे ने अपने इंस्टाग्राम पर देर रात आइरा खान के साथ की रस्मों की फोटो डाली हैं, जिसमें आइरा लाल रंग की सिंपल साड़ी में दिख रही हैं, जबकि नुपुर मराठी स्टाइल कुर्ता पायजामा में दिख रहे हैं। दोनों के चेहरों पर बड़ी सी स्माइल है। एक दूसरे फोटो में नुपुर अपने हाथों से होने वाली पत्नी आइरा को खाना खिला रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines