Aamir Khan Birthday: बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अपने लुक्स से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. आमिर खान अपनी फिल्मों में परफेक्ट शॉट्स देने के लिए जाने जाते हैं. 90 के दशक से लेकर अब तक एक्टर बॉलीवुड में ऑडियंस के बीच अपनी एक्टिंग से छाए हुए हैं. वहीं एक्टर की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चाओं में रही है. आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव के साथ उनकी लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई?
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
किरण राव से आमिर खान की मुलाकात ‘लगान’ मूवी के सेट पर हुई थी. ‘लगान’ में जहां आमिर खान लीड एक्टर थे, तो वहीं किरण राव इस फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं. किरण आशुतोष गोवारिकर को असिस्ट कर रही थीं. वहीं ‘लगान’ की शूटिंग के दौरान ही किरण और आमिर खान में बातचीत हुई और दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए. इस दौरान आमिर खान की पर्सनल लाइफ भी मुश्किल समय से गुजर रही थी.
यह भी पढ़ें: सलमान-रणबीर के बाद शाहिद कपूर की हीरोइन बनी ये एक्ट्रेस, साउथ से बॉलीवुड तक जमाई धाक
प्यार में बदली दोस्ती
आमिर खान जब ‘लगान’ की शूटिंग कर रहे थे तो उनका तलाक उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता से हो चुका था. तलाक के बाद आमिर खान काफी परेशान रहने लगे थे, इसी दौरान उनकी लाइफ में किरण राव की एंट्री हुई. वहीं किरण ने आमिर को उनकी मुश्किल भरी जिंदगी से बाहर निकाला और दोस्त बनकर उन्हें संभाला. देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar ने री-रिलीज में फिर बटोरी कमाई, The Kerala Story 2 की 15वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार
फिर हुआ तलाक
साल 2005 में दोनों ने शादी कर ली और दोनों एक बेटे आजाद के मम्मी-पापा भी बन गए. शादी के बाद किरण घर संभालने लगीं. वहीं दोनों एक खुशहाल जिंदगी जी रहे थे, लेकिन अचानक दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया और 2021 में दोनों का तलाक हो गया. भले ही शादी के 16 साल बाद दोनों का तलाक हो गया हो लेकिन दोनों के बीच अभी भी अच्छे रिश्ते हैं. आमिर खान किरण को काफी सपोर्ट करते हैं और दोनों को अक्सर साथ में इवेंट्स में भी देखा जाता है. आमिर खान की लव लाइफ की बात करें तो फिलहाल आमिर खान गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines