Aamir Khan’s Apology Post: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। आमिर खान की ड्रीम प्रॉजेक्ट बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में असफल रही क्योंकि उन्हें लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा।
अभी पढ़ें – पंजाबी सिंगर निर्वैर का सड़क दुर्घटना में हुआ निधन, शोक में डूबे फैंस
बॉयकॉट ट्रेंड के चलते फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई। रिलीज से पहले ही एक्टर की ये फिल्म नेटिजेन्स के निशाने पर। हालांकि, आमिर ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही उन सभी से माफी मांगी थी, जो भी उनकी वजह से आहत हुए थे। लेकिन आमिर की माफी फिल्म को डूबने से नहीं बचा सकी और #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड के चलते फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
अब रिलीज के कुछ समय बाद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी, जो देखते ही देखते वायरल होने लगा। एक्टर का ये माफीनामा देखते ही देखते छा गया, लेकिन कुछ देर बाद इस पोस्ट को हटा दिया गया। इस वाकये के बाद अब आमिर पर यूजर्स का गुस्सा और भी भड़क उठा है। हालांकि, खबर लिखने और पोस्ट करने तक इस वीडियो को दोबारा पोस्ट किया गया है।
अपने पोस्ट में आमिर ने अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी थी। डिलीटेड वीडियो में एक आवाज सुनी जा सकती थी, जिसमें कहा जाता है कि, ‘हम सब इंसान और गलतियां हमसे ही होती हैं। कभी बोल से, कभी हरकतों से, कभी अनजाने में, कभी गुस्से में, कभी मजाक में, कभी नहीं बात करने से, अगर मैंने कभी भी किसी तरह से आपका दिल दुखाया है तो मन, वचन, काया से आपसे क्षमा मांगता हूं। मिच्छामी दुखणम’।
अभी पढ़ें – एक हुए Charu Asopa और Rajeev Sen, बोले- ‘पहले हमें लगा था कि अब कुछ नहीं बचा…
हालांकि अब इस वीडियो को हटा लिया गया है। आमिर खान प्रोडक्शन नाम के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किए गए इस अपोलॉजी वीडियो के डिलीट करते ही नेटिजेंस उनसे एक बार फिर नाराज होते नजर आए हैं। बता दें कि, आमिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर खान के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नागा चैतन्य भी शामिल हैं। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित यह फिल्म हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रीमेक है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines