हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आमिर खान ने अनोखे ढंग से मनाई अपनी 61वीं बर्थडे पार्टी, एक ही छत के नीचे दिखीं दोनों Ex-Wives और गर्लफ्रेंड गौरी

Aamir Khan 61st Birthday Party: आमिर खान ने अपना 61वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया. इस दौरान उनकी दोनों एक्स वाइफ्स साथ में थी. साथ में उनकी गर्लफ्रेंड गौरी भी वहां पर मौजूद थी. फैंस आमिर खान की फैमिली को एकसाथ देखकर काफी खुश हुए.

विज्ञापन
Aamir Khan 61st birthday party

Aamir Khan Family Reunion 2026: बॉलीवुड के सुपरस्टार का कल यानी 14 मार्च, 2026 को 61वां जन्मदिन मनाया गया. उन्होंने बड़ी धूमधाम के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. यह पार्टी उनके मुंबई वाले घर थी, जहां पर एक ही छत के नीचे उनकी दोनों पूर्व पत्नियां और मौजूदा गर्लफ्रेंड गौरी दिखीं. यह देखकर फैंस काफी खुश हुए क्योंकि आमिर की फैमिली में इतना प्यार और समझदारी कम ही देखने को मिलती है.

यह भी पढ़ें: ‘Kiss के साथ या फिर…’, जरीन खान को बी-ग्रेड फिल्में करने पर हुआ पछतावा! बोलीं- ‘इंडस्ट्री में बिगाड़ी छवि’

दिल छू लेने वाली पार्टी

आमिर ने अपना जन्मदिन बड़े धूम-धड़ाके के बजाय बहुत सादगी से मनाया. पार्टी में सिर्फ करीबी लोग शामिल थे. उनके बच्चे जुनैद खान, ईरा खान और आजाद राव खान भी मौजूद थे. सबसे खास बात यह थी कि उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता, दूसरी पत्नी किरण राव और गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट सभी एक साथ थीं. वीडियो और फोटो में सब खुशी-खुशी साथ दिख रहे थे. आमिर और गौरी साथ कार में बैठे नजर आए, और किरण राव भी उनके साथ थीं. रीना दत्ता अपने बेटे जुनैद के साथ पार्टी से निकलती दिखीं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही ‘एनिमल’ को पछाड़ा, बिक

परिवार जैसा माहौल बना

आमिर खान की जिंदगी में सभी रिश्ते हमेशा सम्मानजनक रहे हैं. रीना दत्ता से उनकी शादी 1986 में हुई थी और उनसे दो बच्चे हैं. बाद में किरण राव से शादी हुई और आजाद उनका बेटा है. दोनों शादियां खत्म हुईं, लेकिन रिश्ते अच्छे बने रहे. अब गौरी स्प्रैट के साथ आमिर पिछले कुछ सालों से हैं. गौरी को आमिर ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर सबके सामने पेश किया था. इस बार 61वें जन्मदिन पर पूरी फैमिली एक साथ आई, जो दिखाता है कि वे सब एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.

विज्ञापन

फैंस की खुशियां

आमिर की ये अनोखी बर्थडे पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. लोग लिख रहे हैं कि आमिर की फैमिली बहुत खूबसूरत है। सब एक साथ हंसते-खेलते दिखे. यह पार्टी साबित करती है कि तलाक के बाद भी अच्छे रिश्ते बनाए रखे जा सकते हैं. आमिर खान अपनी सभी पूर्व पत्नियों के साथ किसी दोस्त की तरह रहते हैं और अपने सभी बच्चों के साथ वे समय समय पर नजर आते रहते हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं वो डायरेक्टर, जिन्होंने गोविंदा संग बनाई 17 फिल्में, 17 की 17 हुई हिट! देखें लिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola