Isabelle Tate Death: फेमस वेब सीरीज ‘9-1-1: नैशविले’ फेम एक्ट्रेस इसाबेल टेट का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने 23 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस उनके निधन की खबर से शॉक्ड हैं. इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़कर जाना काफी शॉकिंग है. एक्ट्रेस ने साल 2022 में खुद रिवील किया था कि वो 13 साल की उम्र से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. वहीं उनके निधन की खबर उनकी फैमिली ने दी है. अपनी पहली वेब सीरीज से फेम बटोरने वालीं इसाबेल के निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है.
परिवार ने दी जानकारी
इसाबेल टेट के निधन पर उनके परिवार ने बयान जारी किया है. उन्होंने बताया कि इसाबेल का निधन रविवार को हुआ था और उनके परिवार पर इस खबर से दुखों को पहाड़ टूट पड़ा. इसाबेल के जाने से उनके परिवार में मातम पसर गया है. कम उम्र में बेटी को खोने से उनके माता-पिता भी सदमे में हैं. इसाबेल के परिवार के बारे में बातें करें तो उनके परिवार में उनकी मां कैटरीना काजाकोस टेट, पिता जॉन डैनियल टेट, बहन डेनिएला टेट और सौतेले पिता विष्णु जयमोहन हैं.
यह भी पढ़ें: पंकज धीर का निधन, फैंस की आंखें नम; जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार
कौन थीं इसाबेल टेट?
टेनेसी के नैशविले में जन्मीं इसाबेल टेट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद से ही इंडस्ट्री से जुड़ गई थीं. कम उम्र में उन्हें हॉलीवुड की फेमस सीरीज ‘9-1-1: Nashville’ का ऑफर मिल गया था. इसाबेल ने इस सीरीज से ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना ली थी. ‘9-1-1: नैशविले’ सीरीज में एक्ट्रेस के ‘जूली’ किरदार को खूब पसंद किया गया था. एक्ट्रेस के परिवार ने बताया कि एसाबेल को एक्टिंग की दुनिया में बहुत कुछ करना था. उन्हें अपने काम से बेहद प्यार था. इसके साथ ही इसाबेल जानवरों से भी खूब प्यार करती थीं.
यह भी पढ़ें: कौन थे Veer Sharma? घर में आग लगने से भाई के साथ हुई दर्दनाक मौत
किस बीमारी से जूझ रही थी एक्ट्रेस?
बता दें इसाबेल ने साल 2022 में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी बीमारी की जानकारी फैंस को दी थी. एक्ट्रेस ने बताया था कि वो 13 साल की उम्र से ही न्यूरोमस्कुलर डिजीज से जूझ रही थीं. इस बीमारी की वजह से एक्ट्रेस के पैर की मांसपेशियां कमजोर हो गई थी. वहीं इस बीमारी से लड़ते हुए एक्ट्रेस ने कभी खुद को कमजोर नहीं दिखाया.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines