72nd National Film Award: भारत में हर साल बेहतरीन फिल्में बनती हैं. इनमें से कुछ बेस्ट फिल्मों को सम्मानित करने के लिए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से सितारों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिया जाता है. आज यानी 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में ये अवॉर्ड शो आयोजित होने जा रहा है. इस अवॉर्ड शो में साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए सितारों को नेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा. हालांकि इन सितारों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने की घोषणा पहले ही हो चुकी है, लेकिन आज इन सितारों को अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. इनमें बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के सितारे शामिल हैं. चलिए हम आपको बताते हैं किन-किन सितारों को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने जा रहा है.
कहां हो रहा है नेशनल अवॉर्ड?
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 18 जुलाई को ही सितारों को मिलने वाले नेशनल अवॉर्ड की घोषणा कर दी थी. वहीं आज गुजरात के एकता नगर में होने जा रहे इस भव्य अवॉर्ड शो में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन सभी सितारों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित करेंगीं. इस अवॉर्ड शो में 16 कैटेगरीज में पुरस्कार दिया जाता है. इस बार कार्तिक आर्यन, यामी गौतम, ममूटी, संजय मिश्रा और रणदीप हुड्डा जैसे कई सितारों को अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. वहीं बेस्ट फीचर फिल्म के अलावा बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के अवॉर्ड भी दिए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने ‘जब वी मेट’ करने से कर दिया था मना, फिर कैसे बनीं फिल्म की हीरोइन? दिलचस्प है किस्सा
कार्तिक आर्यन और यामी गौतम को मिलेगा अवॉर्ड
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ममूटी और कार्तिक आर्यन को मिलने वाला है. कार्तिक आर्यन को ये अवॉर्ड ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिलेगा. वहीं ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए दिया जाएगा. इसके साथ ही बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए अवॉर्ड दिया जाएगा. इसके साथ ही एक्टर अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भी दिया जाएगा. नीचे दी गई लिस्ट में विनर्स के नाम जानें…
नेशनल फिल्म अवॉर्ड की विनर्स लिस्ट
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
- विनरः अनंत नाग
बेस्ट फीचर फिल्म
- फिल्म: आर्टिकल 370
- विनर: जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज
बेस्ट डायरेक्शन
- फिल्म: अमरन
- विनर: राजकुमार पेरियासामी
बेस्ट एक्टर (लीड रोल)
- फिल्म: चंदू चैंपियन और ब्रह्मयुगम
- विनर: कार्तिक आर्यन और ममूटी
बेस्ट एक्ट्रेस (लीड रोल)
- फिल्म: आर्टिकल 370
- विनर: यामी गौतम
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
- फिल्म: भक्षक
- विनर: संजय मिश्रा
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
- फिल्म: महाराजा और मिथ्या
- विनर: सचाना नामिदास और रूपश्री वर्काडी
बेस्ट लोकप्रिय फिल्म
- विनर: कल्कि 2898 एडी
राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली बेस्ट फिल्म
- विनर: कैप्टन मिलर
बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर
- फिल्म: स्वतंत्र वीर सावरकर
- विनर: रणदीप हुड्डा
बेस्ट बाल फिल्म
- विनर: 35 – चिन्ना कथा काडू
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत)
- फिल्मः आर्टिकल 370
- विनरः शाश्वत सचदेव
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री
- फिल्मः राम-नामी
- विनरः भारतबाला गणपति
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक)
- फिल्मः अमरन
- विनरः जी. वी. प्रकाश कुमार
बेस्ट डायरेक्शन (नॉन-फीचर)
- फिल्मः स्टैच्यू ऑफ यूनिटी – एकता का प्रतीक (डॉक्यूमेंट्री)
- विनरः आनंद एल राय
सिनेमा पर बेस्ट पुस्तक
- किताब: नानिरुवुदे निमगागी नादिरुवुदे नानागी
- विनरः केंचनूरु प्रदीप कुमार शेट्टी
बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म
- फिल्मः भंगार
- विनरः सुमीरा रॉय
बेस्ट फिल्म क्रिटिक
- विनरः संजीव श्रीवास्तव
नॉन-फीचर फिल्म में बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर
- फिल्मः अंगेन
- विनरः रवि राज मुर्मू
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
8 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
9 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
11 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
13 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
18 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
19 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
19 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
21 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines