72 Hoorain Trailer Out: फिल्म ’72 हूरें’ (72 Hoorain) बीते कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था, लेकिन बावजूद इसके मेकर्स ने फिल्म ’72 हूरें’ के ट्रेलर को डिजिटल रिलीज कर दिया है।
’72 हूरें’ का ट्रेलर 2 मिनट 31 सेकेंड का है। वहीं, इस फिल्म की कहानी उन युवाओं के इर्दगिर्द घूमती है, जिनका ब्रेनवॉश कर उन्हें सुसाइड बॉम्बर बनने पर मजबूर किया जाता है।
मेकर्स ने डिजिटल रिलीज किया ’72 हूरें’ का ट्रेलर
बता दें कि इस फिल्म का कंटेंट काफी डार्क और कुछ-कुछ ‘द केरल स्टोरी’ जैसा बताया जा रहा है। वहीं, इस फिल्म का शुरु से ही विरोध भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Aditya Roy Kapoor Affair List: अनन्या पांडे से पहले इन हसीनाओं से इश्क फरमा चुके हैं आदित्य रॉय कपूर
सेंसर बोर्ड ने नहीं दिया सर्टिफिकेट
बताते चलें कि सेंसर बोर्ड (CBFC) ने ट्रेलर को आपत्तिजनक मानते हुए इसे रिजेक्ट कर दिया है, लेकिन फिर भी फिल्म के ट्रेलर को डिजिटली रिलीज कर दिया गया है। ’72 हूरें’ के ट्रेलर में ना केवल दिल दहला देने वाले सीन्स दिखाए गए हैं, बल्कि कई ऐसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है जिस पर बवाल हो सकता है। ट्रेलर में दुनिया के काले सच को दिखाया गया है।
कैसा है ट्रेलर?
फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कैसे आतंकवादी लोगों का ब्रेन वॉश करते हैं और मासूम लोगों को दूसरों की जान लेने को मजबूर करते हैं। उनका मानना है कि अगर कोई इंसान अपनी जिंदगी को कुर्बान करता है तो खुदा उन्हें जन्नत में पनाह देते हैं।
लोगों का ब्रेन वॉश किया
इतना ही नहीं बल्कि इस ट्रेलर में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर हुए धमाकों को दिखाया गया है। साथ ही ये भी दिखाया है कि आतंकवादी लोगों का ब्रेन वॉश करने के लिए जेहाद शब्द का किस तरह से इस्तेमाल करते हैं। इस ट्रेलर में धमाकों के बाद ऐसे खौफनाक सीन्स है, जो आपके रोगंटे खड़े कर देंगे।
यह भी पढ़ें- Adipurush Row: इलाहाबाद HC ने आदिपुरुष मेकर्स को लगाई फटकार, कहा- ‘कम से कम धार्मिक ग्रंथों को बख्श दें’
10 भाषाओं में रिलीज होगी ’72 हूरें’
बता दें कि फिल्म ’72 हूरें’ को दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह ने बनाया है। वहीं, इस फिल्म को कुल 10 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म हिंदी के अलावा इंग्लिश, मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, पंजाबी, भोजपुरी, कश्मीरी और असमी भाषा में भी रिलीज की जाएगी।
ये है फिल्म की रिलीज डेट
वहीं, इस फिल्म में पवन मल्होत्रा और आमिर बख्शी मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। साथ ही उनके अलावा इस फिल्म में राशिद नाज, अशोक पाठक और नटोतम बेन जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, अपकिमंग फिल्म ’72 हूरें’ की रिलीज डेट 7 जुलाई है।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
19 mins ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines