Aditya Roy Kapoor Affair List: अनन्या पांडे से पहले इन हसीनाओं से इश्क फरमा चुके हैं आदित्य रॉय कपूर

Aditya Roy Kapoor Affair List

Aditya Roy Kapoor Affair List

विज्ञापन

Aditya Roy Kapoor Affair List: अभिनेता आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी और अंदाज से हर एक का दिल जीता है।

इनता ही नहीं उन्होंने इंडस्ट्री का सबसे हैंडसम एक्टर भी माना जाता है। ऐसी कोई अदाकारा नहीं है जो उनसे मिलना ना चाहती और उनके साथ काम ना करना चाहती हो।

विज्ञापन

इन फिल्मों से धमाल मचा चुके हैं आदित्य रॉय कपूर 

आशिकी 2, मलंग, फितूर, ये जवानी है दिवानी, कलंक, सड़क 2, लूडो, एक्शन रीप्ले, डियर जिंदगी जैसी कई हिट फिल्में में हैं, जिसमें आदित्य रॉय कपूर धमाल मचा चुके हैं। वहीं उनकी थोड़ी पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों वे बॉलीवुड की यंग स्टार अनन्या पांडे (Ananya Panday) को डेट कर रहे हैं, ऐसी अफवाह आ रही हैं।

साथ नजर आते हैं अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर 

साथ ही माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं और दोनों को साथ में क्वालिटी टाइम बिताना पसंद भी है। किसी भी पार्टी या इवेंट में दोनों साथ ही नजर आते हैं।

विज्ञापन

आदित्य रॉय कपूर की अफेयर कुंडली

बात उनके लव अफेयर की चल रही है तो बता दें कि सिनेमा जगत में सिर्फ अनन्या पांडे ही नहीं हैं, जिन्हें वे डेट कर रहे हैं। बल्कि उनसे पहले भी कई ऐसी अदाकाराएं हैं जिनके साथ उनका नाम लिया जाता था। चलिए जानते हैं उनकी लव अफेयर की कुंडली।

विज्ञापन
श्रद्धा कपूर का नाम भी लिस्ट में शामिल

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और आदित्य रॉय कपूर दोनों आशिकी 2 में साथ नजर आ चुके हैं। इस फिल्म से उन्होंने धमाल मचा दिया था। माना जाता है कि दोनों इस फिल्म से ही एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। दोनों का ये रिश्ता लंबा नहीं चल सका था। वहीं माना जा रहा है कि श्रद्धा इस समय फोटोग्राफर रोहन को डेट कर रही हैं। अफवाह यह भी है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।

कैटरीना कैफ

वहीं, कैटरीना कैफ और आदित्य फिल्म फितूर में साथ में नजर आए थे। माना जाता है कि दोनों एक दूसरे को इस फिल्म में पसंद करने लगे थे, लेकिन दोनों ने कभी भी अपना रिश्ता पब्लिक नहीं किया। वहीं अब कैटरीना इस रिश्ते से मूवऑन कर विक्की कौशल के साथ शादी कर चुकी हैं। दोनों की शादी को जल्द ही एक साल होने जा रहा है।

विज्ञापन

इनका भी नाम लिस्ट में शामिल

इसके साथ ही आदित्य रॉय कपूर का नाम मॉडल दीवा के साथ भी लिया गया था। वहीं, ऐसा माना जाता है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत को डेट करने से पहले आदित्य रॉय कपूर को डेट कर चुकी थीं। वहीं, इस लिस्ट में अहाना देओल का नाम भी शामिल है। इतना ही नहीं बल्कि रणवीर सिंह ने आदित्य रॉय कपूर पर उनकी गर्लफ्रेंड अहाना को चुराने का आरोप भी लगाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ