नई दिल्ली: ’68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ (68th National Film Awards) समारोह का आयोजन 30 सितंबर को नई दिल्ली में हुआ। विजेताओं के नाम जुलाई में ही सामने आ चुके थे, जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को पुरस्कार प्रदान किया।
अभी पढ़ें – Rakhi Sawant का कैमरे के सामने ही बॉयफ्रेंड आदिल पर फूट पड़ा गुस्सा, नेटिजेंस ने किया रिएक्ट
कार्यक्रम में महान अभिनेत्री आशा पारेख (Asha Parekh received Dada Saheb Phalke Awards) को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मान्यता के रूप में वर्ष 2020 के लिए प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आशा पारेख को पुरस्कार प्रदान किया।
पीले रंग की साड़ी में खूबसूरत लग रहीं दिग्गज अदाकारा ने कहा, “मैं आभारी हूं कि मेरे 80वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले मुझे यह पहचान मिली।”
एएनआई से बात करते हुए, आशा पारेख ने कहा, “यह बहुत अच्छा लगता है। ऐसा लगता है कि अब मेरी सारी इच्छाएं पूरी हो गई हैं…शुरू में तो मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मुझे पुरस्कार मिल रहा है। आज ऐसा लगता है कि मुझे वास्तव में यह पुरस्कार मिला है।”
अभी पढ़ें – Sapna Choudhary Dance: किलर एक्सप्रेशन से सपना चौधरी ने लूटा फैंस का दिल, देखें वायरल वीडियो
इस बीच, अजय देवगन और सूर्या को क्रमशः उनकी फिल्मों तन्हाजी और सोरारई पोट्रु के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्देशक ओम राउत को तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर के लिए संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार दिया गया। अजय देवगन को फिल्म के निर्माता के रूप में भी एक पुरस्कार मिला।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines