Omi Vaidya on Sonam Wangchuk Hunger Strike: फिल्म ‘3 Idiots’ हर किसी ने देखी होगी. उस फिल्म में ‘चतुर रामलिंगम’ यानी साइलेंसर का आइकॉनिक किरदार निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य अब खुलकर असली रैंचो यानी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में बोले हैं. उन्होंने वीडियो जारी कर लोगों से मदद की अपील की है. उन्होंने सरकार और सोनम की मांगों पर भी खुलकर बात की. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Pritam and Pedro से पहले भी विक्रांत मैसी बने खूंखार विलेन, Netflix पर खूब देखी गई 2 घंटे 4 मिनट की फिल्म
चतुर (ओमी वेद्य) का बयान
ओमी वैद्य ने लद्दाख के पर्यावरणविद् और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के समर्थन में एक भावुक वीडियो जारी किया है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की गिरती सेहत को देखकर ओमी वैद्य ने लोगों से उनके इस आंदोलन पर ध्यान देने की बात कही.
ओमी वीडियो में कहते हैं कि ‘फिल्म ‘3 Idiots’ में आमिर खान द्वारा निभाया गया ‘रेंचो’ या ‘फुंसुख वांगडू’ का किरदार असल जिंदगी के इंजीनियर और इनोवेटर सोनम वांगचुक से ही प्रेरित था. मैं उनसे पर्सनली मिला हूं. वे बेहद ही शांत और अच्छे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं. हफ्तों से रैंचो भूख हड़ताल पर हैं’.
बिगड़ी सेहत पर जताई चिंता
ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर बोलते हुए लोगों से अपील की ‘उनका वजन काफी कम हो गया है. साथ ही ब्लड शुगर लेवल की खतरनाक रूप से गिर गया है. यह समाज के लिए बेहतरीन काम करते हुए हैं. इस हालत में मरते हुए नहीं देखा जा सकता.’ ओमी ने लोगों से अपील की सरकार पर प्रेशर बनाया जाए और उनकी मांगे पूरी की जाएं.
यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड्स की सीरीज ने Netflix पर उड़ाया गर्दा, 1 महीने से टॉप 5 पर किया कब्जा; क्या आपने देखी?
किस लिए भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक?
सोनम वांगचुक इस समय कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले दिल्ली में अनशन पर हैं. उनकी इस भूख हड़ताल में लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची (Sixth Schedule) में शामिल करने और वहां के स्थानीय लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग के साथ, लद्दाख के नाजुक ग्लेशियरों और पर्यावरण को औद्योगिक शोषण से बचाना और NEET परीक्षा में हुई कथित धांधलियों और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने को लेकर भी कड़ा विरोध प्रदर्शन है. वे इन मुद्दों पर कई मांगे कर रहे हैं. मगर सरकार का अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें: 9 भाषाओं में रिलीज हुई एक फिल्म, हिंदी में बुरी तरह पिटी! एक्टर ने फ्लॉप होते ही छोड़ी इंडस्ट्री
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines