मुंबई: करिश्मा कपूर (Karisma kapoor), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म ‘दिल तो पागल है’ (25 Years of Dil toh Pagal Hai) ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म ने तब बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया था और आज भी दर्शक इसे देखना पसंद करते हैं।
ये कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत लव स्टोरीज में से एक है। इस खास मौके का जश्न मनाते हुए एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने फिल्म के सेट से एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “यादें जो हमेशा के लिए रहती हैं।’
अभी पढ़ें – Vijay Devarakonda Love: रश्मिका मंदाना का टूटा दिल, विजय देवरकोंडा का इस हसीन एक्ट्रेस पर आया दिल
पहली तस्वीर में करिश्मा को फिल्म से उनके सेट में दिखाया गया है। अगले में उनके साथ निर्देशक यश चोपड़ा थे। वहीं अन्य तस्वीरों में शाहरुख, माधुरी और करिश्मा के फिल्म सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें हैं।
वहीं करिश्मा के बाद अब डांसिंग डीवा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Dance Video) का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो इस फिल्म के गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट ‘दिल तो पागल है’ के अपने लोकप्रिय गीत “अरे रे रे” के हुक स्टेप को रीक्रिएट किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “फिल्म के अपने पसंदीदा गाने के साथ दिल तो पागल है के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही हूं। आपका कौन सा है?”
माधुरी के पोस्ट पर नेटिजेंस ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने जवाब देते हुए लिखा, ‘कौन कहता है कि 25 साल हो गए अब भी कल की तरह लगता है।” जबकि दूसरे ने लिखा, “मेरी पहली सबसे पसंदीदा फिल्म … इसे सबसे ज्यादा पसंद किया .. इस फिल्म के हर दृश्य, संवाद और गीत को पसंद किया … मैं अपनी किशोरावस्था में था जब ये रिलीज हुई थी।”
अभी पढ़ें – Kantara Box Office Collection Day 16: ‘कंतारा’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, जानें कुल कमाई
दिवंगत यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित, दिल तो पागल है बॉलीवुड की सदाबहार फिल्मों में से एक है। इसे हिंदी फिल्म में सबसे लोकप्रिय लव ट्रायएंगल्स में से एक के रूप में श्रेय दिया जाता है। ये फिल्म साल 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी थी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
9 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
13 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
14 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
15 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
16 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines