24 Years of Chaiyya Chaiyya: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के सुपरहिट सॉन्ग ‘छैया-छैया’ (Chaiyya Chaiyya) को रिलीज हुए 24 साल हो गए हैं, लेकिन इतने सालों बाद भी यह गाना सुनकर ऐसा ही लगता है जैसे यह कल ही रिलीज हुआ हो। इस एक एवरग्रीन सॉन्ग के पीछे कई किस्से कहानियां भी छिपी हुई हैं।
गाने के वीडियो में दोनों सितारों ने चलती ट्रेन पर डांस किया था। अब 24 साल बाद ‘छैया छैया’ की शूटिंग को याद करते हुए, मलाइका ने हाल ही में कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि “शाहरुख खान को चिंता थी कि मैं ट्रेन से उड़ सकती हूं। इसलिए हमें बांध दिया गया था और ऐसे में डांस करना मुश्किल था। लेकिन हां, हमने किया”।
शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ में कई गाने है जिसमें से ‘छैया-छैया’ सबसे पॉपुलर गानो में से एक है। इस गाने को सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) और सपना अवस्थी (Sapna Awasthi) ने गाया है और फराह खान (Farah Khan) ने कोरियोग्राफ किया है। इसके लिए फराह को उस साल बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए ‘फिल्मफेयर’ अवार्ड भी दिया गया था।
यह भी पढ़ें- Athiya Shetty & K L Rahul Wedding: शादी की खबरों के बीच सुब्रह्मण्य मंदिर दर्शन करने पहुंचे के एल राहुल
‘छैया-छैया’ गाने को ए आर रहमान (A R Rahman) ने कंपोज किया और गुलजार साहब (Gulzar Sahab) ने लिखा है। 2020 के एक इंटरव्यू में, मलाइका ने कहा था कि, ‘छैया छैया’ का रीमेक नहीं बनना चाहिए और इसे कभी भी छुआ नहीं जाना चाहिए क्योंकि यह प्रेस्टीजियस है।
मलाइका अरोड़ा का वर्क फ्रंट
एक्ट्रेस अपने ओटीटी डेब्यू ‘मूविंग इन विद मलाइका’ (Moving in With Malaika) के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ये शो मलाइका के फैस को उनके जीवन और उनकी डे-टू-डे लाइफ में ले जाएगा और इसमें उनके पर्सनल लाइफ की भी झलक देखने को मिलेगी। ‘मूविंग इन विद मलाइका’ (Moving in With Malaika) की स्ट्रीमिंग 5 दिसंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर शुरू होगी।
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
2 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
3 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
4 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
5 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
6 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
9 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines