Athiya Shetty & K L Rahul Wedding: शादी की खबरों के बीच सुब्रह्मण्य मंदिर दर्शन करने पहुंचे के एल राहुल
Edited By Ritu Shaw

Athiya Shetty & K L Rahul Wedding: शादी की खबरों के बीच सुब्रह्मण्य मंदिर दर्शन करने पहुंचे के एल राहुल
Edited By Ritu Shaw

Athiya Shetty & K L Rahul Wedding: शादी की खबरों के बीच सुब्रह्मण्य मंदिर दर्शन करने पहुंचे के एल राहुल
Athiya Shetty & K L Rahul Wedding: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस अब इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में ये जोड़ी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर और ज्यादा सुर्खियां में आ गई है।
फिलहाल चर्चा यह है कि अब ये दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि राहुल और अथिया इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसी बीच एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ अपनी भव्य शादी के लिए तैयार हैं। वहीं शादी से पहले, राहुल को 23 नवंबर को मैंगलोर के प्रसिद्ध कुक्के सुब्रह्मण्य मंदिर का दौरा करते हुए देखा गया है। खबरों के मुताबिक राहुल और अथिया की शादी जनवरी 2023 में सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित मेंशन में होगी। फिलहाल राहुल अपने ब्रेक का आनंद ले रहे हैं और अगली बार भारत के बांग्लादेश दौरे के दौरान एक्शन में दिखाई देंगे।

मैंगलोर में पले-बढ़े क्रिकेटर पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन राम सुल्ली और मंदिर के अन्य प्रशासन अधिकार भी उनके साथ मौजूद रहे। मंदिर की यात्रा करते हुए बल्लेबाज की तस्वीरें काफी वायरल हुईं, जिसमें वो पारंपरिक कपड़े पहने नजर आए।
राहुल अथिया ने शादी के लिए आउटफिट फाइनल कर लिए हैं, पावर कपल पारंपरिक दक्षिण पोशाक पहनेंगे। हालांकि, पारंपरिक ड्रेस कोड का रंग सामने नहीं आया है। लेकिन पता चला है कि केएल और अथिया डिजाइनर आउटफिट पहनेंगे। अथिया के पसंदीदा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हैं। जहां तक राहुल का सवाल है, यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने डिजाइनर आउटफिट को चुना है या फइर साधारण पोशाक।
#KLRahul Gadbad Player eating Gadbad Ice- cream icecream pic.twitter.com/MgeyoAks63
— Citizen Alert (@CricOnClick) November 23, 2022
इसी के साथ खबर ये भी है कि ये जोड़ा सुनील शेट्टी की खंडाला वाले हवेली में शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक पावर कपल ने फाइव स्टार होटल्स को छोड़ एक आरामदायक घरेलू शादी का विकल्प चुना है। हालांकि, अभी तक
शादी की तारीख तय नहीं हुई है, जनवरी 2023 वो महीना है जब यह जोड़ा तीन साल तक डेटिंग करने के बाद पति-पत्नी बनने की उम्मीद कर रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: