15 years Of Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोइंग आज केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारी मात्रा में है। उन्होंने साल 2007 में बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू किया था। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
ओम शांति ओम के बाद दीपिका ‘लव आज कल’,’कॉकटेल’,’पीकू’, ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ और ‘पद्मावत’ जैसी दमदार फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाती नजर आईं। आज देखते ही देखते उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 15 साल (15 years Of Deepika Padukone) पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फैंस उनके लिए ढेरों पोस्ट शेयर कर रहे हैं उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
अभी पढ़ें – Tabu, Kareena और Kriti के लेटेस्ट फोटोशूट ने बढ़ाई फैंस के बीच हलचल, जानें क्या है सरप्राइज
वर्तमान में हिंदी फिल्मी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने दम पर दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साल 2018 में उन्होंने अपनी खुदकी प्रोडक्शन कंपनी ‘की’ प्रोडक्शंस की शुरुआत की। इसी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले उन्होंने सबसे पहले साल 2020 में ‘छपाक’ फिल्म का निर्माण किया। इसके बाद साल 2021 में ’83’ रिलीज की। इन दोनों ही फिल्मों में खुद दीपिका को अभिनय करते हुए देखा गया।
बी-टाउन के 15वें वर्ष में, दीपिका पादुकोण को 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए बतौर जूरी मेंबर शामिल होने का मौका मिला। इसी के साथ उन्होंने हाल ही में दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में शामिल किया गया। इस लिस्ट में किम कर्दाशियां, बेला हदीद, बेयॉन्से और एरियाना ग्रांडे जैसे ग्लोबल स्टार्स के साथ दीपिका पादुकोण का नाम शामिल किया गया। रिपोर्ट में विज्ञान द्वारा सबसे खूबसूरत फीचर्स वाली महिला की खोज की गई और इस तकनीक को नाम दिया गया ‘गोलड्न रेशियो ऑफ ब्यूटी’, जिसमें दीपिका 9वें नंबर पर विराजमान रहीं।
सबसे दिलचस्प बात तो यह है की दीपिका भारत की पहली एक्ट्रेस हैं, जिसे गोलड्न रेशियो ऑफ ब्यूटी अवार्ड की लिस्ट में शामिल किया गया। इतना ही नहीं अपने नामों के आगे कई सारे फर्स्ट्स जोड़ने वाली दीपिका इकलौती भारतीय सेलेब हैं, जिन्हें लूई वीटॉन और कार्टियर जैसे इंटरनेशनल लक्जरी ब्रांड्स के साथ को-लैब करने को मिला।
फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिलों दिमाग पर छाप छोड़ने वाली दीपिका पादुकोण असल जिंदगी में भी लोगों की भलाई के लिए कई सारे प्रोजेक्ट्स चलाती हैं। वो ‘लाइव लव लाफ फाउंडेशन’ की संस्थापक भी हैं, जो मेन्टल हेल्थ को लेकर लोगों जागरुक करता है।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: Abdu Rozik की कप्तानी को घर वालों ने दिए इतने नंबर, अर्चना संग फिर हो गई भिड़ंत
36 वर्षीय दीपिका हॉलीवुड फिल्म XXX रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज (2017) में भी अभिनय कर चुकी हैं। फिल्मों को लेकर अपने अप्रोच के बारे में बात करते हुए उन्होंने एक बार कहा था कि “मैं इस सोच के साथ सेट पर नहीं जाती की मैं इतनी सारी फिल्मों में काम कर चुकी हूं या मैं आप सभी से बेहतर जानती हूं। बल्कि मैं इस सोच से जाती हूं कि मुझे नए लोगों से क्या नया सीखने को मिलेगा।”
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines