Bollywood Celebs Performance At Umang: ‘12वीं फेल‘ (12th Fail) की सफलता के बाद आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा (Manoj Kumar Sharma) की स्टोरी पूरी दुनिया के सामने आ गई है। उनकी कड़ी मेहनत, स्ट्रगल और सक्सेस के बाद अब दुनियाभर में मनोज कुमार शर्मा की मिसाल दी जा रही है। वहीं, अब ’12वीं फेल’ के रियल लाइफ हीरो ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), सलमान खान (Salman Khan) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जैसे सितारों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। ये सभी बॉलीवुड सेलब्स अब मुंबई पुलिस के लिए अपनी दरियादिली दिखाने वाले हैं। लेकिन कैसे ये भी जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Neetu Kapoor पर Rishi Kapoor ने लगा रखी थी पाबंदी, कभी नहीं करने दिया यह काम
फ्री में परफॉर्म करते हैं सेलेब्स
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि सभी बॉलीवुड सेलेब्स मुंबई पुलिस के लिए होने वाले इवेंट ‘उमंग’ में एक फ्री में परफॉर्म करते हैं। न तो वो इस इवेंट में शामिल होने के पैसे चार्ज करते हैं और न ही परफॉर्म करने के पैसे डिमांड करते हैं। दरअसल, मनोज कुमार शर्मा ने इस इवेंट को ऑर्गनाइज करते हुए इन सेलेब्स के करीब काम किया है। हर साल मुंबई पुलिस के लिए ‘उमंग’ नाम का कार्यक्रम रखा जाता है। ये मुंबई पुलिस के कल्याण के लिए एक बड़ा कार्यक्रम है। जहां जाकर उन्हें पता चला कि इसमें सभी कलाकार मुफ्त में आए हैं। किसी ने कोई पैसा नहीं लिया।
मनोज ने की सेलेब्स की तारीफ
मनोज ने रिवील किया कि वो ‘उमंग’ में सिर्फ इसलिए आते हैं क्योंकि मुंबई पुलिस उन्हें इन्वाइट करती है। उन्होंने बताया कि चाहे शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन हो या रणवीर सिंह, सभी लोग इसमें शामिल होते हैं। लगातार 5 घंटे तक प्रोग्राम चलता रहता है। परफॉरमेंस भी इन्हीं 5 घंटों में होती हैं। बाद में इन सेलेब्स के बारे में बात करते हुए वो बोलें कि ये सभी कड़ी मेहनत करते हैं।
बॉलीवुड स्टार्स के लिए कही ये बात
मुझे एहसास हुआ है कि ये लोग जिस तरह के एफर्ट्स कर रहे हैं, हम सिर्फ वही देख सकते हैं जो उन्होंने शूट किया है, लेकिन इसमें जिस तरह की मेहनत लगती है वो कमाल है। गजब की मेहनत करते हैं ये लोग। किसी के पास उस तरह की ताकत नहीं है। ये इतना आसान नहीं है जितना दिखता है। मुझे हाल ही में पता लगा कि 5-10 दिनों तक उन्हें एक शूट के लिए एक ही जगह पर रहना होगा।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
10 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
11 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
13 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
14 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
19 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
20 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
21 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
23 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines