India China Conflicts Formula: भारत-पाकिस्तान विवाद पर बॉलीवुड में ढेरों फिल्में देखने के लिए मिल जाएंगी. इसमें ‘बॉर्डर’, ‘गदर’, ‘कारगिल’ जैसी सैकड़ों फिल्में शामिल हैं. इसमें अधिकतर फिल्में हिट रही हैं लेकिन, बात जब भारत-चीन कनफ्लिक्ट की आती है तो इस टॉपिक को मेकर्स ने ना के बराबर छुआ. अगर किसी ने इस पर फिल्म भी बनाई तो उसे असफलता का स्वाद चखना पड़ा. अभी तक सिर्फ एक फिल्म हिट रही है. भारत-चीन विवाद पर बनी फिल्मों का इतिहास खास अच्छा नहीं रहा है. अभी तक केवल 4 फिल्में रिलीज हुई हैं. चलिए बताते हैं किसका कैसा हाल रहा था.
हकीकत (1964)
भारती चीन विवाद हिंदी में पहली बार फिल्म साल 1964 में रिलीज की गई थी, जिसका टाइटल ‘हकीकत’ था. इसे इंडिया की पहली वॉर फिल्म भी कहा जाता है. इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी. इसमें अहम रोल में धर्मेंद्र, बलराज साहनी, संजय खान और विजय आनंद जैसे बेहतरीन एक्टर्स थे. इसे लोगों और क्रिटिक्स से खूब तारीफें मिली थी. लेकिन, इसके बाद भी ये उस साल की टॉप 5 की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाई थी. ये फिल्म आज तक अकेली हिट है, जो कि इस कनफ्लिक्ट पर बनी थी.
यह भी पढ़ें: कौन थीं भोजपुरी की पहली हीरोइन? ‘रामायण’ में कैकयी बन खूब कमाया नाम, लाइमलाइट से दूर ऐसे कर रहीं गुजारा!
आपको बता दें कि इसके पहले भारत चीन पर आधारित पहली बार तमिल सिनेमा में बनी थी, जिसका टाइटल Ratha Thilagam था. इस फिल्म को युद्ध के अगले साल ही बना दिया गया था, जिसमें शिवाजी गणेशन और सावित्री गणेशन ने लीड रोल प्ले किया था. बड़ी स्टार कास्ट के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही थी.
ट्यूबलाइट (2017)
भारत चीन विवाद पर आधारित वॉर फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ (2017) में सलमान खान ने लीड रोल प्ले किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका निर्माण 135 करोड़ के बजट में किया गया था लेकिन, ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी. इसकी क्रिटिक्स ने भी काफी आलोचना की थी.
यह भी पढ़ें: भाई की मौत देखी, पति ने कंगाल बनाया, बैंक ने छीना घर, बेहद दर्द भरी रही हेलेन की जिंदगी
पलटन (2018)
जेपी दत्ता ने साल 2018 में ‘पलटन’ से कमबैक किया था. इस फिल्म के जरिए उन्होंने ‘बॉर्डर’ और ‘कारगिल’ वाला इतिहास दोहराने की कोशिश की थी लेकिन, ये मल्टीस्टारर फिल्म फ्लॉप रही थी. रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 10-14 करोड़ का बिजनेस किया था. इसमें अहम रोल में जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे, सिद्धांत कपूर और रोहित रॉय जैसे सितारे थे.
72 आवर्स
वहीं, भारत-चीन युद्ध 1962 का हिस्सा रहे राइलमैन जसवंत सिंह रावत पर बनी फिल्म ’72 आवर्स’ को साल 2019 में रिलीज किया गया था. इसे बिना किसी शोर-शराबे के रिलीज किया गया. फिल्म कब आई और कब चली गई किसी को पता ही नहीं चला. भारत-चीन कनफ्लिक्ट वाला फॉर्मूला यहां पर एक बार फिर से फेल हुआ.
यह भी पढ़ें: ‘इंडस्ट्री माफिया को…’, दिव्या खोसला ने लीक की मुकेश भट्ट संग कॉल रिकॉर्डिंग, पूछा- ‘मैंने कोई छिछोरी हरकत की?’
दमदार है ‘120 बहादुर’ की कहानी
अब ‘120 बहादुर’ सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. इसकी कहानी 1962 में लड़े गए भारत-चीन युद्ध पर आधारित है, जिसमें 120 जवानों ने रिसोर्स की कमी होने बाद भी अपनी बहादुरी को दिखाया था. इसमें आपको रेजांग ला की लड़ाई देखने के लिए मिलेगी. भारत के 120 जवानों ने चीन के 3000 से ज्यादा सैनिकों से लोहा लिया था. भारतीय सेना की इस टुकड़ी ने आखिरी गोली, आदमी और सांस तक लड़ाई लड़ी, जिसमें केवल 6 सैनिक जिंदा बचे थे. इस टुकड़ी को लीड करने वाले मेजर शैतान सिंह का रोल फरहान अख्तर ने प्ले किया है. इसकी कहानी सच्ची घटना से प्रेरित और दमदार जरूर है लेकिन, देखना होगा कि ये बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर पाती है या नहीं.
आपको बता दें कि फरहान अख्तर की इस फिल्म की माउथ पब्लिसिटी अच्छी खासी है. वहीं, ऑडियंस के साथ इसे क्रिटिक्स की भी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है. इसके ट्रेलर को तो लोगों ने काफी पसंद किया. लेकिन, फिल्म की एडवांस बुकिंग खास नहीं दिखी. इसका शुरुआती माहौल काफी शांत सा है. देखना होगा कि ये कितनी कमाई कर पाती है और इंडिया-चाइना कनफ्लिक्ट का फॉर्मूला हिट हो पाता है या नहीं.
यह भी पढ़ें: Miss Universe 2025 Winner: कौन हैं मिस मैक्सिको? जिसके सिर सजा मिस यूनिवर्स 2025 का ताज, विवादों में रहा नाम
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
58 mins ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
4 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
7 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
8 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines