वॉशिंगटन: हॉलीवुड एक्टर Nick Cannon 12वें बच्चे के पिता बनें हैं। उनकी वर्तमान पत्नी पेशे से डीजे Abby De La Rosa के जुड़वा बच्चों को जन्म देने के एक साल बाद उन्होंने शुक्रवार को एक ओर बच्चे को जन्म दिया है। एबी और निक ने इंस्टाग्राम पर अपनी बच्ची के साथ पिक शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
अभी पढ़ें – Aryan Khan Birthday: अनन्या पांडे को सता रही है छोटे आर्यन खान की याद, जन्मदिन पर यूं दी बधाई
निक ने अपने इंस्टाग्राम पर बच्ची के आने की घोषणा की। उन्होंने लिखा, “1/11/2022 “ब्यूटीफुल जेपेलिन कैनन” के आगमन के लिए एक सुंदर दिन! मां @hiabbydelarosa मैं तुमसे प्यार करता हूं! उन्होंने आगे कहा, “ब्यूटीफुल को इस तरह की प्यार करने वाली और आध्यात्मिक रूप से इच्छुक मां का सौभाग्य मिला है। आपको दुनिया के पागलपन के बीच मुस्कुराते हुए देखना और मेरा निरंतर पागलपन बहुत प्रभावशाली है।”
कथित गर्लफ्रेंड एलिसा स्कॉट भी प्रेग्नेंट
बता दें निक की कथित गर्लफ्रेंड एलिसा स्कॉट भी प्रेग्नेंट हैं। एलिसा ने पिछले साल जून में निक के साथ अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। इस साल मई में पिछले रिश्ते से 4 साल के बच्चे, जीला की मां स्कॉट की प्रेग्रेंट होने की खबर पता चली थी। निक के चार अन्य महिलाओं के साथ सात और बच्चे हैं, जिनमें उनकी 11 वर्षीय जुड़वां – मोरक्कन और मुनरो शामिल हैं, जिनकी मां सिंगर मारिया केरी है।
अभी पढ़ें – ‘Batman’ में अपनी आवाज देने वाले वॉइस ओवर आर्टिस्ट Kevin Conroy का निधन
इन महिलाओं से रहे संबंध
निक कैनन के गायिका क्रिस्टीना मिलियन, रियलिटी स्टार किम कार्दशियन और मॉडल जेसिका व्हाइट से संबंध रहें हैं। उनकी सगाई सेलिता ईबैंक्स के साथ भी हुई थी। कैनन ने 30 अप्रैल, 2008 को बहामास के विंडरमेयर द्वीप पर अपनी निजी संपत्ति में गायिका-गीतकार मारिया केरी से शादी की थी। मॉडल ब्रिटनी बेल से कैनन के तीन बच्चे हैं। वहीं, मॉडल स्कॉट ने नवंबर 2022 में खुलासा किया कि वह और कैनन दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इसके अलावा मॉडल Bre Tiesi से कैनन का एक बेटा है। मॉडल लानिशा कोल के साथ कैनन की एक बेटी है। फिलहाल में उनकी पत्नी एबी डी ला रोजा के साथ कैनन के तीन बच्चे हैं। जिनमें से दो जुड़वां बच्चे हैं। निक कुल 12 बाॉयोलोजिकल बच्चों के पिता हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
29 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines