Yodha और Bastar पर हावी हुआ Shaitaan, अजय देवगन की फिल्म ने खाई किसी को जगह ना देने की कसम

Yodha Day 4, Bastar: The Naxal Story Day 4, Shaitaan Day 11 Box Office Collection (early estimates): टिकट खिड़की पर जहां शैतान पहले से मौजूद था तो वहीं योद्धा और बस्तर का क्लैश हुआ, लेकिन इन दोनों के आने से शैतान पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वो पहले की तरह ही अपना काला जादू चल रहा है।

Yodha, Bastar: The Naxal Story, Shaitaan

Yodha, Bastar: The Naxal Story, Shaitaan, Image credit- Goggle

Yodha Day 4, Bastar: The Naxal Story Day 4, Shaitaan Day 11 Box Office Collection (early estimates): बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने अपने पैर जमा रखे हैं। टिकट खिड़की पर जहां शैतान पहले से मौजूद था तो वहीं योद्धा और बस्तर का क्लैश हुआ, लेकिन इन दोनों के आने से शैतान पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वो पहले की तरह ही अपना काला जादू चल रहा है। शैतान अपनी रिलीज के 11वें दिन भी शानदार कमाई कर रहा है, लेकिन योद्धा और बस्तर का बुरा हाल है। आइए जानते हैं तीनों फिल्मों का कलेक्शन…

विज्ञापन

किसने की कितनी कमाई?

Sacnilk.com के तीनों फिल्मों के शुरुआती और अनुमानित आंकडे आ गए हैं। योद्धा और बस्तर को रिलीज हुए चार दिन बीत गए। योद्धा ने जहां 2.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, बस्तर ने सिर्फ 0.24 लाख रुपये की कमाई की है, लेकिन शैतान पीछे नहीं बटा और उसने अपनी रिलीज के 11वें दिन भी 3.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इन आंकड़ों में फेरबदल संभव है।

विज्ञापन

विज्ञापन

टोटल कारोबार

वहीं, अगर इन तीनों फिल्मों के टोटल कलेक्शन की बात करें तो योद्धा ने अब तक 18.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। बस्तर का टोटल कलेक्शन 2.24 करोड़ रुपये हुआ है और शैतान ने अब तक 106.05 करोड़ रुपये कमा लिए है। जहां शैतान 100 करोड़ी फिल्म बन गई है तो वहीं योद्धा और बस्तर के लिए अपनी लागत निकालना भी मुश्किल लग रहा है। दोनों फिल्मों की घटती कमाई ये साबित कर रही है कि ये अब ज्यादा कलेक्शन नहीं कर पाएगी।

योद्धा

  • पहला दिन- 4.1 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन- 5.75 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन- 7 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन- 2.00 करोड़ रुपये (शुरुआती और अनुमानित)

बस्तर: द नक्सल स्टोरी

विज्ञापन
  • पहला दिन- 0.4 लाख रुपये
  • दूसरा दिन- 0.75 लाख रुपये
  • तीसरा दिन- 0.85 लाख रुपये
  • चौथा दिन- 0.24 लाख रुपये (शुरुआती और अनुमानित)

शैतान

  • पहला दिन- 14.75 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन- 18.75 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन- 20.5 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन- 7.25 करोड़ रुपये
  • पांचवा दिन- 6.5 करोड़ रुपये
  • छठवां दिन- 6.25 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन- 5.75 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन- 5.05 करोड़ रुपये
  • नौवां दिन- 8.5 करोड़ रुपये
  • दसवां दिन- 9.75 करोड़ रुपये
  • 11वां दिन- 3.00 करोड़ रुपये (शुरुआती और अनुमानित)

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut की राजनीति में एंट्री कन्फर्म! हिमाचल की इस सीट से मिल सकता है टिकट?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ