Kangana Ranaut की राजनीति में एंट्री कन्फर्म! हिमाचल की इस सीट से मिल सकता है टिकट?

Kangana Ranaut-Lok Sabha Elections 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के राजनीति में एंट्री करने की हलचल बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी मंडी सीट से जिन उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श कर रही है उसमें एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut-Lok Sabha Elections 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर बड़ी खबर आ रही है। चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है और इस बीच अब एक्ट्रेस के भी राजनीति में एंट्री करने की हलचल बढ़ गई है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खबरें हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हिमाचल से एक्ट्रेस को टिकट दे सकती है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा हालांकि इन खबरों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

मंडी सीट से उम्मीदवार हो सकती हैं कंगना- सूत्र

दरअसल, बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की चार में से दो सीटों पर अपने उम्मीदवार को चुन लिया है और अभी दो सीटें बाकी है, जिसमें कांगड़ा और मंडी शामिल है। सूत्रों की मानें तो मंडी सीट से भारतीय जनता पार्टी जिन उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श कर रही है उसमें एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है। चूंकि अभिनेत्री कंगना रनौत भी राजनीति में आने की इच्छा जता चुकी हैं और वो मंडी जिले की रहने वाली भी हैं। इसलिए माना जा रहा है कि मंडी सीट से बीजेपी उन्हें ही उम्मीदवार घोषित कर सकती है। हालांकि अब ये तो वक्त ही बताएगा कि मंडी सीट से किसे टिकट मिलेगा?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

राजनीति में शामिल होने पर बात कर चुकी हैं एक्ट्रेस

बता दें कि कंगना रनौत अपने राजनीति में शामिल होने पर बात भी कर चुकी हैं। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि अगर मुझे चुनाव लड़ना हो तो इसके लिए यही सही टाइम है। एक्ट्रेस के राजनीति में शामिल होने की खबरें कई बार सामने आई है। इतना ही नहीं बल्कि इन खबरों पर एक्ट्रेस के पिता भी बयान दे चुके हैं। जी हां, कुछ दिन पहले (साल 2023 में) कंगना के पिता ने कहा था कि कंगना नेक्सट ईयर यानी साल 2024 में बीजेपी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। साथ ही कंगना के मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की खबरें पहले भी जोरों पर रही हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

फिल्म इमरजेंसी का फैंस को इंतजार

इसके अलावा अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस को एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि कंगना की पिछली रिलीज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। ऐसे में अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी से बेहद उम्मीदें हैं। देखने वाली बात होगी कि कंगना की ये फिल्म क्या कमाल करेगी?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ