Crew

बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गईं Crew की हसीनाएं, ओपनिंग डे पर कर डाली इतनी कमाई?

Crew Day 1 Box Office Collection (early estimates): आज यानी 29 मार्च को सिनेमाघरों में एक्ट्रेस करीना, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ रिलीज हो चुकी है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

Crew Day 1 Box Office Collection (early estimates): आज यानी 29 मार्च को सिनेमाघरों में एक्ट्रेस करीना, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ रिलीज हो चुकी है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

फिल्म ने की बढ़िया ओपनिंग

Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 8.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलवा भी संभव है। कुल मिलाकर फिल्म का फ्राइडे डे गुड़ हो ही गया। हालांकि अब वीकेंड आ रहा है तो फिल्म से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। जी हां, मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म वीकेंड पर अच्छी खासी कमाई कर सकती है। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा कि फिल्म वीकेंड पर कितनी कमाई करेगी।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर ‘क्रू’ के सामने कई फिल्में

बता दें कि करीना, तब्बू और कृति सेनन की इस फिल्म का डायरेक्शन राजेश कृष्‍णन ने किया है। इसी के साथ अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो जहां बी-टाउन की तीन हसीनाएं अपने ग्लैमर से फिल्म में जान फूंक रही हैं। वहीं फिल्म की कॉमेडी भी दर्शकों को खूब भा रही हैं। हालांकि ‘क्रू’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘मडगांव एक्सप्रेस’, ‘शैतान’, ‘योद्धा’ और ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ जैसी फिल्मों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब क्या ‘क्रू’ की हसीनाएं इन सबको पीछे छोड़ने में कामयाब रहेगी ये देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन

आसानी से बजट निकाल सकती है फिल्म

इसके साथ ही अगर फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 40-50 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है और फिल्म ने ओपनिंग भी ठीक-ठाक की है। फिल्म की पहले दिन की कमाई को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म आसानी से अपना बजट निकाल लेगी। हालांकि अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन ही बताएगा कि फिल्म ने किस तरह की कमाई की है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ