हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseमशहूर रैपर की मौत, स्टेज पर कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर ही गिरा

मशहूर रैपर की मौत। (File Photo)
विज्ञापन

Rapper Fatman Scoop Death : अमेरिका के मशहूर रैपर फैटमैन स्कूप का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। एक कार्यक्रम के दौरान फैटमैन स्कूप बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़े और उनकी जान चली गई। वे ग्रैमी पुरस्कार विजेता भी थे। उनके परिवार ने उनकी मौत की जानकारी दी, लेकिन इस दौरान उन्होंने कोई कारण नहीं बताया।

जानें रैपर की कैसे हुई मौत?

फैटमैन स्कूप का असली नाम इसहाक फ्रीमैन था। बताया जा रहा है कि उन्होंने स्टेज पर जाने से पहले कभी एनर्जी ड्रिंक नहीं पी थी, लेकिन इस शो से पहले उन्होंने पी थी। शो के बीच वह बेहोश होकर स्टेज पर ही गिर पड़े। इस पर लोगों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उनकी मौत की जानकारी शनिवार को दी।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं :  मशहूर सिंगर के साथ एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, रोते हुए बोली- मुझे धमकाया गया और…

ग्रैमी पुरस्कार विजेता थे फैटमैन स्कूप

विज्ञापन

रैपर फैटमैन स्कूप ने साल 1999 में ‘बी फेथफुल’ रैप किया था, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। रैपर को ग्रैमी पुरस्कार मिला था। फैंस उनकी मौत से काफी दुखी हैं। फैन सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढे़ं : ‘ब्लैक पैंथर’ फेम मशहूर एक्ट्रेस का निधन, अस्पताल के बिस्तर पर ली आखिरी सांस

विज्ञापन

परिवार ने कहा- बहुत याद आओगे

परिवार ने फैटमैन स्कूप को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। वे एक इंटरनेशनल रैपर होने के साथ ही एक पिता, भाई, चाचा और दोस्त भी थे। वे परिवार में हंसी के स्रोत थे। फैटमैन स्कूप को दुनिया भर में निर्विवाद आवाज के रूप में जाना जाता था। उन्होंने लोगों को हंसने-नाचने और जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। वे बहुत याद आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola