Hardik Pandya के सपोर्ट में उतरे Sonu Sood, बोले- कौन कप्तान? कौन 15वां खिलाड़ी? सब हीरो

Sonu Sood: सोनू सूद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हाल ही में सोनू ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सोनू क्रिकेटरों का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। जी हां, आइए आपको बताते हैं कि सोनू ने अपने पोस्ट में क्या कहा है?

Sonu Sood, hardik pandya

Sonu Sood, hardik pandya, image credit- Google

विज्ञापन

Soon Soud: IPL 2024 में पहले दो मुकाबलों में हार का सामना करने वाली मुंबई इंडियन की टीम से ज्यादा कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, क्योंकि रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान बनाया गया था और दोनों मुकाबलों में उनके कुछ फैसलों की आलोचना हुई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हार्दिक पांड्या को सपोर्ट करते हुए पोस्ट शेयर किया है।

क्रिकेटरों के सपोर्ट में सोनू

मशहूर अभिनेता सोनू सूद अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। जी हां, एक्टर ना सिर्फ अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं बल्कि अक्सर लोगों की मदद करके भी सोनू सुर्खियों में आ जाते हैं। इसके साथ ही सोनू सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। हाल ही में सोनू ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सोनू क्रिकेटरों का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। जी हां, आइए आपको बताते हैं कि सोनू ने अपने पोस्ट में क्या कहा है?

Advertisment

सोनू ने किया पोस्ट 

अभिनेता सोनू सूद ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारे खिलाड़ियों ने हमें गौरवान्वित महसूस कराया है और हमें उनकी इज्जत करनी चाहिए। ये वहीं खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हमारे देश का गौरव बढ़ाया है। एक दिन आप इन्हें सपोर्ट करते हैं और दूसरे दिन इनके ही बारे में बुरा-भला कहते हैं। इससे वो नहीं बल्कि हम फेल होते हैं। मैं क्रिकेट को पसंद करता हूं और जो हमारे देश के लिए खेलते हैं उन सभी से प्यार भी करता हूं।

यूजर्स ने भी किए कमेंट

इतना ही नहीं बल्कि सोनू ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि इस बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है कि वो किसके लिए खेल रहे हैं और इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन कप्तान के रूप में खेल रहा है या फिर टीम में 15वें व्यक्ति के रूप में। वो सब हमारे हीरोज हैं। सोनू का ये पोस्ट अब खूब वायरल हो रहा है। साथ हू इंटरनेट यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्टर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sonu Sood

Sonu Sood

हार्दिक को करना पड़ा ट्रोलिंग का सामना

हालांकि अपने पोस्ट में सोनू ने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो ये सब हार्दिक पांड्या को सपोर्ट करते हुए कह रहे हैं। बता दें कि जब से हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली है, इसके बाद से ही हार्दिक को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले भी ‘आईपीएल 2024’ मैचों के दौरान स्टेडियम में हार्दिक पांड्या की खिल्ली उड़ाई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ